भोपाल: राज्य के जल संसाधन विभाग के प्रमुख अभियंता विनोद कुमार देवड़ा ने दमोह के कार्यपालन यंत्री रविदीप बैन को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है तथा जवाब न देने पर एकपक्षीय अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की चेतावनी दी है।
दरअसल इस कार्यपालन यंत्री पर आरोप है कि दमोह के अंतर्गत ढाना वियर प्रोजेक्ट के निर्माण में हुई आर्थिक अनियमितता के संबंध में ठेकेदार मेसर्स मीरा कन्स्ट्रक्शन प्रोपराईटर देवेश मिश्रा निवासी संजीवन नगर गढ़ा जबलपुर से 6 लाख 35 हजार रुपये की वसूली हेतु रेवेन्यु रिकवरी सर्टिफिकेट जारी करने की कार्यवाही किये जाने हेतु लगातार पत्राचार किया गया परन्तु इसके बावजूद ठेकेदार के विरुध्द आरआरसी जारी नहीं की गई। इसे कार्य के प्रति लापरवाही एवं उदासीनता माना गया।
डॉ. नवीन आनंद जोशी