मध्य प्रदेश में एक बार फिर कड़ाके की ठंड का दौर देखोने को मिल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के कई जिलों में सुबह का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। अभी कटनी और शहडोल जिले सबसे ठंडे रहे हैं, जहां न्यूनतम तापमान क्रम से 5.6°C और 6.1°C रहा। राजधानी भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर जैसे बड़े शहरों में भी ठंड का प्रकोप बढ़ गया है।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले दो दिनों तक कड़ाके की ठंड और रात के तापमान में गिरावट जारी रहेगी। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य में ठंडी हवाओं का असर बढ़ गया है। इसके कारण राज्य के कई हिस्सों में रात और सुबह के समय ज़्यादा ठंड पड़ेगी।
मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ने के कई कारण हैं, जिनमें 9 फरवरी से एक नया सिस्टम सक्रिय हुआ है, और इसका असर धीरे-धीरे राज्य में महसूस किया जा रहा है। हिमालय में बर्फबारी की वजह से ठंडी हवाएं मध्य प्रदेश पहुंच रही हैं। दिन में धूप निकलने के बावजूद रातें और सुबह ठंडी रहेंगी।
अभी राज्य में कोहरे का असर कम है, लेकिन कुछ जिलों में हल्का कोहरा रहने की उम्मीद है।
मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे सर्दियों में पूरी सावधानी बरतें और बहुत ज़रूरी होने पर ही रात में या सुबह जल्दी बाहर निकलें।
प्रदेश के बड़े शहरों का तापमान शहर कटनी (करौंदी) 5.6 और 27.0, शहडोल (कल्याणपुर) में 6.1 और 27.2, खजुराहो में 6.4 और 28.4, पचमढ़ी में 7.4 और 24.2, रीवा में 8.3 और 26.8, मंडला में 9.4 और 29.0, भोपाल में 10.2 और
27.3, ग्वालियर में 10.6 और 28.2, इंदौर में 11.2 और 29.6, उज्जैन में 12.4 और 29.5, जबलपुर में 11.4 और 28.3 अधिकतम और न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए राज्य के लोगों के लिए चेतावनी जारी की है।
10 फरवरी को हल्का कोहरा ठा रहेगा, साथ ही बारिश की कोई चेतावनी नहीं, ठंड बनी रहेगी।
11 फरवरी को हल्का से मध्यम कोहरा, बारिश की कोई चेतावनी नहीं, ठंड बनी रहेगी।
अगले पांच दिनों तक बारिश या ओले पड़ने की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, तापमान में गिरावट आएगी और ठंडी हवाएं चलती रहेंगी।
कटनी और शहडोल: राज्य के सबसे ठंडे जिले, जहां न्यूनतम तापमान 6°C से कम है।
भोपाल और इंदौर: राजधानी और प्रमुख शहरों में भी ठंड बढ़ गई, जहां न्यूनतम तापमान क्रम से 10.2°C और 11.2°C रहा।
ग्वालियर-चंबल संभाग: ठंडी हवाओं से सबसे ज्यादा प्रभावित।
पचमढ़ी और खजुराहो: पहाड़ी और टूरिस्ट जगहें, जहाँ मिनिमम टेम्परेचर 7°C से कम रहता है।
पुराण डेस्क