MP में ठंड का कहर जारी, 11 जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे, नए सिस्टम से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

मंगलवार 10 फरवरी को नर्मदापुरम सबसे गर्म और कल्याणपुर सबसे ठंडा रहा। 13 फरवरी के बाद वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट आने और ठंड बढ़ने की उम्मीद है..!!

इन दिनों मध्य प्रदेश में मौसम के दो अलग-अलग मिजाज देखने को मिल रहे हैं। सुबह और रात में ठंड का कहर जारी है, जबकि दिन में तेज धूप निकल रही है। मंगलवार 10 फरवरी, 2026 को 15 जिलों में अधिकतम तापमान 30°C को पार कर गया, और 11 जिलों में न्यूनतम तापमान 10°C से नीचे चला गया। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 31.4°C खरगोन और नर्मदापुरम में दर्ज किया गया। सबसे कम मिनिमम टेम्परेचर कल्याणपुर (शहडोल) में 4.5°C रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक, अभी कोई स्ट्रांग वेदर सिस्टम एक्टिव नहीं है, जिससे दो-तीन दिन तक मौसम ऐसा ही रहेगा। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, 13 और 16 फरवरी को दो नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिवेट होने वाले हैं। इससे टेम्परेचर में बदलाव आएगा। बुधवार को राजधानी भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और चंबल रीजन समेत प्रदेश के कई जिलों में मौसम साफ रहेगा और धूप निकलेगी। हालांकि, सुबह और रात में ठंड का असर दिखेगा। भोपाल में 10 kmph की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं। मिनिमम टेम्परेचर 10°C के आसपास रह सकता है।

इन जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम

कल्याणपुर (शहडोल) में 4.5°C

करौंदी (कटनी) में 5.9°C

अमरकंटक (अनूपपुर) 7.8°C

खजुराहो (छतरपुर) 8.2°C

उमरिया/पचमढ़ी (नर्मदापुरम) 8.4°C

रीवा 8.5°C

शिवपुरी 9°C

मंडला 9.1°C

दतिया 9.5°C

नौगांव 9.8°C

इन जिलों में तापमान 30°C से ज़्यादा रिकॉर्ड किया गया

भोपाल, इंदौर, सागर, दमोह, खजुराहो, टीकमगढ़, बैतूल, गुना, धार, खंडवा, खरगोन, रायसेन, रतलाम और मंडला। गया।

खरगोन/नर्मदापुरम 31.4 °C

रतलाम 31.2 °C

खंडवा 31.1 °C

बैरासिया (भोपाल) 30.8 °C

धार 30.7 °C

मेटियोरोलॉजिकल सेंटर, भोपाल की डेली रिपोर्ट के मुताबिक, एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस, एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक ट्रफ अभी एक्टिव हैं। वेस्टरली जेट स्ट्रीम हवाएं नॉर्थईस्ट इंडिया में समुद्र तल से 12.6 km की ऊंचाई पर लगभग 232 kmph की स्पीड से चल रही हैं। दो नए कमजोर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस 13 और 16 फरवरी, 2026 को वेस्टर्न हिमालयन रीजन को प्रभावित कर सकते हैं, जिससे मौसम में बदलाव हो सकता है। दिन और रात के टेम्परेचर में 3 से 4 °C की गिरावट आ सकती है।