Karwa Chauth 2023: करवाचौथ पर न करें ये काम, रिश्ते में बढ़ती हैं दूरियां


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

करवा चौथ का दिन कुछ ऐसे भी काम हैं जिनसे पत्नियों को बचना चाहिए, अन्यथा पति पत्नी के रिश्ते में दूरियां बढ़ने की आशंका रहती है..!

करवाचौथ का व्रत पति पत्नी के प्रेम का पर्व है। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करके अपनी पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। करवा चौथ के दिन महिलाओं को उपवास करने के साथ साथ कुछ कामों का ध्यान रखना चाहिए। करवा चौथ का दिन कुछ ऐसे भी काम हैं जिनसे पत्नियों को बचना चाहिए। अन्यथा पति पत्नी के रिश्ते में दूरियां बढ़ने की आशंका रहती है।

सफेद वस्तुओं का न करें दान

करवा चौथ के दिन सफेद वस्तुओं का दान नहीं करना चाहिए। करवा चौथ के दिन भूलकर भी सफेद रंग के कपड़े, चावल, चीनी, दूध, सफेद रंग की मिठाई, दही आदि का दान न करें।

न पहने इस रंग के कपड़े

करवा चौथ के दिन महिलाओं को काले, नीले, भूरे और सफेद रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। इस रंग के कपड़े करवा चौथ के दिन पहनना शुभ नहीं माना जाता है। कोशिश करें इस दिन आप लाल, मेहंदी, पीला, हरा, नारंगी आदि जैसों वस्त्र ही पहनें। लाल रंग पहनती है तो वह उत्तम रहेगा क्योंकि, लाल रंग को प्यार का प्रतीक माना गया है।

श्रृंगार के सामान का न करें दान

करवा चौथ के दिन महिलाओं को अखंड सौभाग्य और वैवाहिक जीवन में प्रेम बनाएं रखने के लिए सोलह श्रृंगार करना चाहिए। लेकिन, इस दौरान सुहाग से जुड़ी हुई कोई भी सामग्री आदि का दान नहीं करना चाहिए। किसी को भी सिंदूर, बिंदी, चूड़ी मेहंदी, आदि चीजों का दान न करें।

दिन में न सोने से बचें

करवा चौथ के दिन व्रत रख रही महिलाएं दिन में सोने से बचें। मान्यताओं के अनुसार, व्रत में दिन के समय में सोना अच्छा नहीं माना जाता है। दिन में सोने से व्रत का पूरा फल प्राप्त नहीं होता है। करवा चौथ के अलावा सभी व्रतों में यह नियम लागू होता है।

चांद को देखें बिना न खोले व्रत

करवा चौथ के व्रत में चंद्रमा को अर्घ्य देना का अधिक महत्व है। इसलिए चंद्रमा निकलने से पहले व्रत का पारण न करें। चंद्रमा निकलने के बाद अर्घ्य देकर और अपनी पति के हाथों से मिठाई खाएं और पानी पिएं।