DRDO ने किया हाइपरसोनिक व्हीकल का सफल परीक्षण, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई


स्टोरी हाइलाइट्स

DRDO ने किया हाइपरसोनिक व्हीकल का सफल परीक्षण, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई
देश ने रक्षा क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल की है| DRDO ने सफलतापूर्वक HSTDV का फ्लाइट टेस्ट किया है| Hypersonic Technology Demonstrator Vehicle  (HSTDV) ये एक तकनीक है जिसका इस्तेमाल हाईपरसोनिक और क्रूज मिसाइलों के लॉन्च में किया जा सकता है| बड़ी बात है कि इस हाईटेक एयरक्राफ्ट को देश में ही विकसित किया गया है| HSTDV के सफल परीक्षण देश के आत्मनिर्भर पराक्रम का नया प्रमाण है| रक्षा क्षेत्र में देश की आत्मनिर्भरता की दिशा में यह एक बड़ा कदम है|
https://twitter.com/rajnathsingh/status/1302855419270844424?s=20
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने DRDO को इस कामयाबी पर बधाई दी और कहा कि DRDO, PM Modi के आत्मनिर्भर भारत के विजन को आगे बढ़ा रहा है| परियोजना से जुड़े वैज्ञानिकों से बात की और उन्हें इस महान उपलब्धि पर बधाई दी| भारत को उन पर गर्व है|'