MP Weather Update: ओडिशा और पश्चिम बंगाल को प्रभावित करने वाले चक्रवात 'दाना' और बंगाल की खाड़ी में बने दबाव क्षेत्र का असर मध्य प्रदेश के मौसम पर भी पड़ेगा। अगले कुछ घंटे बेहद अहम हैं। शुक्रवार सुबह तक तूफान के ओडिशा के पुरी तट से टकराने की आशंका है। दाना के प्रभाव से मध्य प्रदेश में बादल छाये रह सकते हैं।
इसके साथ ही पूर्वी मध्य प्रदेश के जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग के जिलों में भी बारिश होने की संभावना है। इस तूफान के उत्तर-पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ने और तीव्र होने की संभावना है। इसके साथ ही प्रदेश में ठंड ने दस्तक दे दी है। राज्य में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री दर्ज किया गया। पचमढ़ी, मंडला, बालाघाट में तापमान में तेजी से गिरावट देखी गई है।
प्रदेश के अधिकांश शहरों में न्यूनतम तापमान कम होने लगा है। बुधवार को राज्य के 17 जिलों में रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे कम रात का तापमान है।
मौसम विभाग ने बुरहानपुर, खंडवा और खरगोन जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अलावा बाकी जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है। बुधवार को पूरे दिन प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश नहीं हुई।
प्रदेश के प्रमुख जिलों के अधिकतम तापमान की बात करें तो खजुराहो में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस, दमोह में 35 डिग्री सेल्सियस, नरसिंहपुर में 31 डिग्री सेल्सियस, जबलपुर में 32.6 डिग्री सेल्सियस, उज्जैन में 33 डिग्री सेल्सियस, 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ग्वालियर में और भोपाल में 32.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
पचमढ़ी में अब तक का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मंडला में तापमान गिरकर 15.4 डिग्री सेल्सियस और बालाघाट में 17.3 डिग्री सेल्सियस और टीकमगढ़ में 18.08 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।