Odisha Band: बालासोर की घटना को लेकर घिरी सरकार, कांग्रेस का बंद, कई जगहों पर सड़कें जाम


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

Odisha Band: बालासोर की 20 वर्षीय छात्रा की मौत के मामले में कांग्रेस समेत आठ विपक्षी राजनीतिक दल एकजुट हो गए हैं, इसी के चलते 'ओडिशा बंद' का ऐलान किया गया..!!

Odisha Band: बालासोर की घटना को लेकर गुरुवार 17 जुलाई को ओडिशा बंद है। बालासोर की 20 वर्षीय छात्रा की मौत के मामले में कांग्रेस समेत आठ विपक्षी राजनीतिक दल एकजुट हो गए हैं, इसी के चलते 'ओडिशा बंद' का ऐलान किया गया। 

Image

कांग्रेस के नेतृत्व वाला विपक्ष राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और न्यायिक जांच की मांग कर रहा है। इसी के चतलते संयुक्त विपक्ष ओडिशा बंद कर रहा है। इससे पहले, विपक्षी बीजू जनता दल (बीजद) ने ओडिशा के बालासोर जिले में एक छात्रा की मौत के विरोध में मंगलवार को बंद का आह्वान किया था। इस दौरान बाजार, स्कूल और कॉलेज बंद रहे और अधिकांश वाहन सड़कों से नदारद रहे।

Image

ओडिशा में स्कूल और कॉलेज समेत सभी शैक्षणिक संस्थान पूरे दिन बंद रहेंगे। बंद का असर सुबह शुरू हुआ है और शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। बालासोर की घटना को लेकर विपक्ष ने सरकार का घेराव किया, कांग्रेस कई जगहों पर सड़कें जाम कर रही है।

बंद के चलते कई जिलों में निजी और सरकारी बस सेवाएं प्रभावित रहेंगी। बाजार भी बंद रह सकते हैं। बंद के मद्देनजर स्कूल और कॉलेज भी बंद रह सकते हैं। सरकारी कार्यालयों में छुट्टी नहीं है, लेकिन कामकाज ज़रूर प्रभावित हो सकता है। बंद का असर अस्पताल और स्वास्थ्य सेवाएं, आवश्यक सेवाएं, दूध और सब्जी की दुकानों पर नहीं होगा।