हैदराबाद की पुरानी हवेली: जिसमें महबूब अली खान ने तैयार करवाई थी, दुनिया की सबसे बड़ी अलमारी, जानिए रहस्य..  


स्टोरी हाइलाइट्स

भारतीय  इतिहासकारों के अनुसार निजाम मुगलों के एजेंट के रूप में हैदराबाद आया था। उसने 1722 में खुद को हैदराबाद राज्य का राजा घोषित कर दिया था

हैदराबाद की पुरानी हवेली: जिसमें महबूब अली खान ने तैयार करवाई थी, दुनिया की सबसे बड़ी अलमारी, जानिए रहस्य..   भारतीय इतिहासकारों के अनुसार निजाम मुगलों के एजेंट के रूप में हैदराबाद आया था। उसने 1722 में खुद को हैदराबाद राज्य का राजा घोषित कर दिया था और अपना अलग राज्य बनाया था। इतिहास के पन्नो के अनुसार हैदराबाद के सिंहासन पर शासन करने वाले 7 निजाम थे। लेकिन उनमें से केवल एक निजाम था जिसने पश्चिमी लोगों की तरह कपड़े पहनना शुरू कर दिया था। दुनिया की सबसे बड़ी अलमारी का रहस्य  आपको बता दे कि, इस निजाम का नाम महबूब अली खान था। यह हैदराबाद का छठा निजाम था। उसे नए कपड़े पहनना काफ़ी पसंद था। लेकिन साथ ही उनकी खासियत यह थी कि उन्होंने कभी वह कपड़े नहीं पहने जो उन्होंने एक बार पहन लिए थे। वह उन कपड़ों को रख देते थे। इसीलिए उनके आदेश पर दुनिया की सबसे बड़ी अलमारी बनाई गई थी। यह अलमारी उनकी हवेली के बाईं ओर बनाई गई थी। अलमारी 240 फीट लंबी थी और उसमें कपड़े के अलावा जूते और अन्य सामान भी रखे जाते थे। लेकिन जब वह भर जाती है तो पुराने कपड़े फेंक दिए जाते थे और नए रखे जाते थे। महबूब अली खान ने इन कपड़ों को रखने के लिए 124 सबसे बड़ी अलमारियां खरीदीं थी। उनकी हवेली में कई चेंजिंग रूम भी बनाये गए थे। लेकिन अब हैदराबाद की पुरानी हवेली में केवल एक ही अलमारी बची हुई है। इसमें एक टोपी और दो जोड़ी जूते भी रखे हुए हैं। पुरातत्व विभाग ने उस हवेली को अब एक संग्रहालय में बदल दिया है। आप आज भी उन जूतों को देखते हैं तो आपको पता चलता है कि ये सिर्फ एक बार ही उपयोग किए गए होंगे। इस पर लंदन की एक कंपनी का मोनो लगा है। अलमारी में थी एक लिफ्ट कुछ जानकार बताते है कि उनकी अलमारी में एक लिफ्ट भी लगी हुई थी। यह लिफ्ट हाथ से चलती थी। इन अलमारियों को तैयार करने के लिए बर्मा से खास लकड़ीया बुलाई जाती थी। इस लकड़ी की खासियत यह है की वह अलमारी आज भी वैसी ही है जैसी पहले थी। हैदराबाद के लीजेंड्स में इस अलमारी का उल्लेख है।