राहुल ने केरलम में चलाई साईकिल, बोले-राज्य को महिला सीएम का बेसब्री से इंतजार


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

राहुल गांधी ने कोट्टायम में कहा कि सरकार कानून में बदलाव लाने की तैयारी कर रही है। यह चिंता की बात है, क्योंकि इससे सिर्फ फरर को विदेशी फंड मिल सकेगा और बाकी संगठनों पर रोक लग सकती है..!!

कांग्रेस नेस नेता राहुल गांधी सोमवार को केरलम के दौरे पर हैं। उन्होंने कोट्टायम में कहा कि सरकार कानून में बदलाव लाने की तैयारी कर रही है। यह चिंता की बात है, क्योंकि इससे सिर्फ फरर को विदेशी फंड मिल सकेगा और बाकी संगठनों पर रोक लग सकती है।

उन्होंने सवाल उठाया कि आरएसएस  के लिए अलग नियम क्यों हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आरएसएस और भाजपा लोगों में नफरत फैलाकर उन्हें बांटते हैं। 

सोमवार को केरल पहुंचे राहुल गांधी ने कहा- हम उस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जब केरल की सीएम महिला होगी। कांग्रेस चाहती है कि केरल की महिलाएं अपने सपने पूरे करें और उन्हें अपनी पसंद का काम करने की पूरी आजादी मिले।

राहुल के इस बयान पर भीड़ ने जोरदार तालियां बजाईं। इसके बाद राहुल ने मजाक में कहा कि मेरी इस बात पर पुरुष उतनी तालियां नहीं बजा रहे हैं। कार्यक्रम के बाद राहुल गांधी ने मौजूदा विधायक चांडी ओमन और कांग्रेस उम्मीदवार के साथ साइकिल भी चलाई।

इधर, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सोमवार को डिब्रूगढ़ में कहा कि असम को आसमान तक ले जाना है। लोगों का भाजपा को बहुत प्यार मिल रहा है। हम अधिकतम वोट हासिल करेंगे। भारत का GEN-Z हमारे साथ है।