दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बब्बर खालसा संगठन के 2 आतंकवादियों को किया गिरफ्तार


स्टोरी हाइलाइट्स

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बब्बर खालसा संगठन के 2 आतंकवादियों को किया गिरफ्तार दिल्ली(Delhi) में बब्बर खालसा संगठन के दो आतंकवादियों की गिरफ्तार किया गया है। इन आतंकियों को दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है। खबर है कि दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की स्पेशल सेल और आतंकियों के बीच गोलियां भी चलीं, इसके बाद आतंकियों को गिरफ्तार किया गया। आतंकियों ने पुलिस को देखकर पहले फायरिंग की थी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। आतंकवादियों को दिल्ली की निरंकारी कॉलोनी के पास से गिरफ्तार किया गया है।  जानकारी के मुताबिक,  बब्बर खालसा इंटरनैशनल के पकड़े गए आतंकवादियों का नाम भुपिंदर उर्भ दिलावर सिंह तथा कुलवंत सिंह है। दोनो पंजाब (Punjab) के लुधियाना के रहने वाले हैं। दोनों आतंकवादियों को गिरफ्तार करने के लिए जब दिल्ली पुलिस पहुंची तो उन्होंने पुलिस पर फायर किया। लेकिन, पुलिस दोनों को पकड़ने में कामयाब रही।