भोपाल, इंदौर,जबलपुर में आगामी आदेश तक हर रविवार को लॉकडाउन


स्टोरी हाइलाइट्स

प्रदेश में जबलपुर, इंदौर और भोपाल में 21 मार्च को एक दिन का लॉकडाउन रहेगा। वहीं आगामी आदेश तक प्रत्येक रविवार को लॉकडाउन रहेगा।.....

मध्यप्रदेश में जबलपुर, इंदौर और भोपाल में 21 मार्च को एक दिन का लॉकडाउन रहेगा। वहीं आगामी आदेश तक प्रत्येक रविवार को लॉकडाउन रहेगा। 31 तक स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। लॉकडाउन शनिवार रात से सोमवार सुबह तक रहेगा। इस दौरान उद्योगधंधे चलेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में यह नर्णिय लिया। शनिवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक जबलपुर, इंदौर और भोपाल में लॉकडाउन रहेगा। उद्योग धंधे चलेंगे। वहीं 31 मार्च तक तीनों शहरों में स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाएं चालू रहेंगी। लॉकडाउन के दौरान यह रहेगी छूट अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजीरा ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं के परिवहनए औद्योगिक इकाइयों के श्रमिकों, कर्मचारियों, औद्योगिक कच्चे माल तथा उत्पाद के परिवहन की छूट रहेगी। बीमार व्यक्तियों के परिवहन, एयरपोर्ट व रेलवे स्टेशन आने-जाने के साथ परीक्षाओं में शामिल होने पर भी पाबंदी नहीं रहेगी। Covid19 से बचाव और उपचार व्यवस्था के संबंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस से बचाव और उपचार व्यवस्था के संबंध में राज्य सरकार त्रि-आयामी प्रयास कर रही है। बंगाल से लौटते ही मुख्यमंत्री शिवराज मंत्रालय पहुंचे।