उज्जैन में दुनिया की पहली वैदिक घड़ी के शुरू होने का वक्त आया करीब!


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मार्च को उज्जैन में करेंगे वर्चुअल लोकार्पण..!! 

उज्जैन के जंतर-मंतर टॉवर पर दुनिया की पहली अनोखी घड़ी के लोकार्पण का वक्त करीब है। इसके लिये भव्य टॉवर बनकर तैयार है। खास बात यह है कि यह घड़ी दुनिया की पहली वैदिक घड़ी है और इसे विक्रम संवत एप के जरिए से चलाया जाएगा। इसका आकार लगभग 10 × 12 फीट है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी एक मार्च को उज्जैन में वैदिक घड़ी का वर्चुअल लोकार्पण करने वाले हैं। यह दुनिया की पहली ऐसी डिजिटल वॉच है जो इंडियन स्टैंडर्ड टाइम (IST) और ग्रीनविच मीन टाइम (GMT) तो बताएगी ही, पंचांग और 30 मुहूर्त की भी जानकारी देगी। 

वैदिक घड़ी यह भी बताएगी कि सूर्योदय सूर्यास्त से लेकर सूर्य और चंद्र ग्रहण कब होगा? इस घडी को उज्जैन में जंतर-मंतर पर 85 फीट ऊंचे टावर पर लगाया जा रहा है। यह घड़ी उज्जैन आने वाले पर्यटक और श्रद्धालु भी देख सकेंगे। 

उज्जैन में पंचांग और कैलेंडर विक्रम संवत के नाम से दुनिया भर में प्रकाशित होते हैं। कर्क रेखा भी यहीं से गुजरती है और यह मंगल ग्रह का जन्म स्थान भी है। ऐसे में इस स्थान का महत्व और भी बढ़ जाता है। इस घड़ी को बनाने में करीब डेढ़ करोड़ की लागत आई है।