satyug सतयुग क्या है? किसकी उम्र 1 लाख साल ....कद 32 फुट लम्बा ?


स्टोरी हाइलाइट्स

(सत्य युग से पुनर्निर्देशित) सत युग / सत्य युग चार प्रसिद्ध युगों में सत युग पहला है। इसे कृत युग भी कहते हैं। इसका आरंभ अक्षय तृतीया से हुआ था। इसका...

satyug सतयुग (सत्य युग से पुनर्निर्देशित) सत युग / सत्य युग चार प्रसिद्ध युगों में सत युग पहला है। इसे कृत युग भी कहते हैं। इसका आरंभ अक्षय तृतीया से हुआ था। इसका परिमाण 17,28,000 वर्ष है। इस युग में भगवान के मत्स्य , कूर्म, वराह और नृसिंह ये चार अवतार हुए थे। उस समय पुण्य ही पुण्य था, पाप का नाम भी न था। कुरुक्षेत्र मुख्य तीर्थ था। लोग अति दीर्घ आयु वाले होते थे। ज्ञान-ध्यान और तप का प्राधान्य था। बलि, मांधाता, पुरूरवा, धुन्धमारिक और कार्तवीर्य ये सत्य युग के चक्रवर्ती राजा थे। महाभारत के अनुसार कलि युग के बाद कल्कि अवतार द्वारा पुन: सत्य युग की स्थापना होगी। पहला युग सतयुग सतयुग में भगवान विष्णु के पहले चार अवतार क्रमशः मत्स्य, कच्छप, वाराह और नृसिंह थे। जैसे हर शरीर का अंत होता है ठीक वैसे ही एक समय का अंत भी आता ही है। ऐसा माना जाता है कि सतयुग सबसे लम्बा 1,728,000 साल का  होता है, जिसमे एक सामान्य व्यक्ति 1 लाख साल तक जी सकता है जिनका कद 32 फुट लम्बा हुआ करता था।इस युग में इंसान अपनी इच्छा अनुसार मर सकता था। सब लोग सिर्फ अच्छे कामो में रत रहते थे। नृत्य की उस समय कोई जगह नहीं थी क्योंकि सब लोग प्रसन्न रहते थे. न कोई बीमार पड़ता था और ना ही कोई गरीब, अमीर था सब सामान थे और सिर्फ भगवान की भक्ति में लगे रहते थे. इस युग में भगवान ने चार अवतार लिए थे, जिनके नाम थे वराह, नरसिम्हा कुर्मा और मत्स्य, सतयुग में सिर्फ एक ही धर्म था जो मनु शास्त्र के रूप में सब लोग निर्वहन करते थे. सबके के पास पहले से वृहद ज्ञान और शक्तिया होती थी।