रातापानी टाइगर रिजर्व के लोकार्पण के एक घंटे में करीब 27 लाख, अकेले पट्रोल पर 7 लाख खर्च


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

सेन और भारती को हटाकर जांच कराने की मांग..!!

भोपाल में रातापानी टाइगर रिजर्व के लोकार्पण के मौके पर एक घंटे में करीब 27 लाख खर्च करने का मामला सामने आया है। इसमें अकेले बाइक में पेट्रोल के नाम पर 7 लाख रुपए से अधिक साथ ही खाने में 11.50 लाख का बिल बनाया गया है।

13 दिसंबर 2024 को आयोजित जन कल्याण पर्व पर हुए खर्च का ब्यौरा प्रकाश में आने के बाद वन्य प्राणी एक्सपर्ट अजय दुबे ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पीसीसीएफ वन्य प्राणी शुभ रंजन सेन और डीएफओ भोपाल लोकप्रिय भारती को हटाकर रिटायर्ड जस्टिस से जांच की मांग की है। दुबे ने अपने पत्र के साथ डीएफओ भोपाल की उसे पत्र को भी संलग्न किया है जिसके जरिए पीसीसीएफ वन्य प्राणी सेन से  बजट की मांग की गई थी। 

Image

मुख्यमंत्री मोहन यादव को लिखे पत्र में दुबे ने लिखा है कि  रातापानी टाइगर रिजर्व में दिनांक 13 दिसंबर 2024 को भोपाल वनमंडल अधिकारी लोक प्रिय भारती और प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) शुभ रंजन सेन द्वारा मिलकर जनकल्याण पर्व पर बाइक रैली का आयोजन करवाया था। 

इस एक घंटे में चंद किलोमीटर के आयोजन में 26,43,652/ रूपये खर्च किए। दुबे ने पत्र में लिखा है कि यह सर्वविदित है कि मध्यप्रदेश राज्य कर्ज में डूबा है और मुख्यमंत्री 24 घंटे मध्यप्रदेश की प्रगति के लिए कड़ी मेहनत से कार्य कर रहे हैं इसलिए केवल एक घंटे में इतना शाही खर्चा केवल भ्रष्टाचार का नमूना है।

समस्त संबंधित जिम्मेदार उच्च स्तरीय वन अफसर इस भ्रष्ट आचरण में आंख बंद कर शामिल रहे।

खर्च का हिसाब- किताब..

* 7 लाख रुपए से अधिक पेट्रोल पर। 

* 11.50 लाख रुपए से अधिक खाने पर।

* 550000 से अधिक टेंट पर।

* 236000 हेलमेट वितरण पर।