BJP ने मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से पूनम महाजन का टिकट काटकर उज्जवल निकम को प्रत्याशी घोषित किया


Image Credit : x

स्टोरी हाइलाइट्स

बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, बीजेपी ने मुंबई उत्तरी मध्य प्रदेश से जाने-माने वकील उज्जवल निकम को टिकट दिया है..

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने कैंडिडेट्स की 15वीं लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी ने मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से पूनम महाजन का टिकट काट दिया है और उज्जवल निकम को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। इस सीट से पूनम महाजन दो बार सांसद हैं।

उज्जवल निकम का गिनती देश के प्रमुख वकीलों में होती है, जो बीजेपी के करीबी रहे हैं। उज्ज्वल निकम 26/11 मुंबई हमले में शामिल आतंकी अजमल कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील हैं। कांग्रेस ने इस सीट से वर्षा गायकवाड़ को मैदान में उतारा है।

उज्जवल निकम का जन्म महाराष्ट्र के जलगांव में एक मराठी परिवार में हुआ था। उनके पिता जज और बैरिस्टर थे। उन्होंने एसएस मनियार लॉ कॉलेज, जलगांव से कानून की डिग्री प्राप्त की। निकम ने अपने लंबे करियर के दौरान कई बड़े केस भी लड़े।

उज्जवल निकम ने 1993 मुंबई बम ब्लास्ट, गुलशन कुमार मर्डर केस, प्रमोद महाजन मर्डर केस, मरीन ड्राइव रेप केस, 26/11 हमले जैसे कई हाई प्रोफाइल मामलों में सरकार का प्रतिनिधित्व किया। इसके अलावा, उज्जवल निकम ने 2010 में न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में आयोजित आतंकवाद पर वैश्विक सम्मेलन में भारत सरकार का प्रतिनिधित्व किया था। 

1991- कल्याण रेलवे विस्फोट 1993- मुंबई सिलसिलेवार बम विस्फोट मामला 1994 - पुणे राठी हत्याकांड 2003- गेटवे ऑफ इंडिया और जावेरी बम विस्फोट मामला 2003- गुलशन कुमार हत्याकांड 2004- लंदन से नदीम प्रत्यर्पण मामला 2006-गैंगस्टर अबू सलेम मामला 2006- प्रमोद महाजन हत्याकांड 2008- 26/11- मुंबई आतंकी हमला 2010- शक्ति मिल गैंगरेप 2016- डेविड हेडली मामला पद्मश्री से सम्मानित दरअसल, उज्जवल निकम एक भारतीय विशेष लोक अभियोजक हैं, जो हत्या और आतंकवाद के मामलों में काम कर चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निकम ने 628 दोषियों को उम्रकैद और 37 को मौत की सजा दिलवाई। साल 2016 में उज्जवल निकम को भारत सरकार ने पद्मश्री से सम्मानित किया था।