Bhopal: मई के महीने में मध्य प्रदेश के तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। अधिकांश जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। प्रदेश में आठ शहरों का तापमान 45 डिग्री के पार, गुना प्रदेश का सबसे गर्म शहर। 25 मई से नवतपा की भी शुरुआत होने जा रही है। इसके बाद गर्मी और भी बढ़ने की संभावना है। लू चलने के साथ रात का तापमान भी बढ़ सकता है।
मौैसम विभाग ने आधे एमपी में लू का अलर्ट जारी किया है। भोपाल, इंदौर समेत कई जिलों में पारा 44 डिग्री के पार पहुंच गया है। भोपाल में गुरुवार को सीजन का सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया। गुरुवार को यहां का तापमान 44.4 रहा। ग्वालियर-चंबल की गर्मी मालवा-निमाड़ में शिफ्ट होती दिख रही है। इसी के चलते इंदौर, उज्जैन, खंडवा, शाजापुर भी भट्टी की तरह तप रहे हैं। यहां तापमान रिकॉर्ड 44 से 46 डिग्री के पार जा पहुंचा है, गुरुवार को गुना सबसे ज़्यादा गर्म रहा, यहां तापमान 46.6 डिग्री रहा। जिसके बाद रतलाम का तापमान 45.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक निकट भविष्य में तापमान और बढ़ सकता है।
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि प्रदेश के कई जिलों में लू की चेतावनी जारी की गई है। इसमें राजधानी भोपाल के साथ इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, दतिया, सागर, भिंड, मुरैना, उज्जैन, रीवा, धार, दमोह भी शामिल हैं। प्रदेश में अगले सप्ताह तक गर्मी बरकरार रह सकती है। 25 से 26 मई के दौरान भीषण गर्मी का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को गर्मी से बचने के लिए अलर्ट जारी किया है।
प्रदेश में भोपाल, दतिया, ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन, मुरैना, शाहजहाँपुर, टीकमगढ़, रतलाम, नर्मदापुरम, धार, शिवपुरी, खरगौन, दमोह, सतना, रायसेन, खंडवा समेत मध्य प्रदेश के कई जिलों में तापमान फिर 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। , सागर, गुना, मुरैना, नौगांव, भिंड, रीवा, खजुरन, निवाड़ी, जबलपुर में सबसे गर्म तापमान रहा।
राजधानी भोपाल के साथ ही इंदौर और उज्जैन में तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा। राजधानी भोपाल के तापमान में ज्यादा अंतर नहीं है।
जानिए अपने जिले का अधिकतम तापमान...
भोपाल: 44.4 डिग्री
दतिया: 42.7 डिग्री
इंदौर: 44.5 डिग्री
खरगोन: 44.6 डिग्री
पचमढ़ी: 37.6 डिग्री
खंडवा: 45.1 डिग्री
नर्मदापुरम: 40.7 डिग्री
बैतूल: 41.0 डिग्री
धार: 44.6 डिग्री
गुना: 46.6 डिग्री
ग्वालियर: 42.4 डिग्री
रायसेन: 42.6 डिग्री
रतलाम: 45.8 डिग्री
शिवपुरी: 44.0 डिग्री
उज्जैन: 45.0 डिग्री
छिंदवाड़ा: 41.0 डिग्री
दमोह: 44.0 डिग्री
जबलपुर: 41.5 डिग्री
खजुराहो: 41.4 डिग्री
मंडला: 41.0 डिग्री
नरसिंहपुर: 43.2 डिग्री
सतना: 39.4 डिग्री
रीवा: 39.8 डिग्री
नौगांव: 41.5 डिग्री
सागर: 43.7 डिग्री
सीधी: 40.8 डिग्री
उमरिया: 40.8 डिग्री
टीकमगढ़: 44.0 डिग्री
मलांजखंड: 38.1 डिग्री