अब सभी 176 फल-सब्जी मंडियों के दैनिक भाव पोर्टल पर प्रदर्शित होंगे


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

एगमार्कनेट पोर्टल पर राज्य की 259 कृषि उपज मंडियों में खाद्यान्न, दलहन, तिलहन की दैनिक आवक एवं भाव की जानकारी ई-अनुज्ञा पोर्टल के माध्यम से एगमार्कनेट पोर्टल पर आटो मैटिक रुप से अपडेट होकर प्रदर्शित हो रही है..!!

भोपाल: अब प्रदेश की सभी फल एवं सब्जी हेतु अधिसूचित 176 मंडी समितियों के दैनिक भाव भारत सरकार के एगमार्कनेट पोर्टल पर प्रदर्शित होंगे। इसके लिये केंद्र सरकार ने इन मंडी समितियों को लॉगईन एवं पासवर्ड उपलब्ध करा दिये हैं।

उल्लेखनीय है कि एगमार्कनेट पोर्टल पर राज्य की 259 कृषि उपज मंडियों में खाद्यान्न, दलहन, तिलहन की दैनिक आवक एवं भाव की जानकारी ई-अनुज्ञा पोर्टल के माध्यम से एगमार्कनेट पोर्टल पर आटो मैटिक रुप से अपडेट होकर प्रदर्शित हो रही है। लेकिन इन कृषि उपज मंडी समितियों में फल-सब्जी के विपणन की पृथक व्यवस्था होने से इनके अनुबंध व भुगतान पत्रक (जिन्स- आलू, प्याज, लहसुन, केला को छोडक़र) जारी नहीं होने से इनके दैनिक आवक एवं भावों का डाटा कैप्चर नहीं हो पा रहा है जिसके कारण एगमार्कनेट पोर्टल पर ये प्रदर्शित नहीं हो रहा है। 

इसलिये फल एवं सब्जी हेतु अधिसूचित 176 मंडियों में दैनिक आवक व भावों की जानकारी एगमार्कनेट पोर्टल पर मेनुअली दर्ज करने के लिये पहले चरण में भारत सरकार ने सात माह पहले 146 फल-सब्जी मंडियों को लॉगईन एवं पासवर्ड उपलब्ध कराये गये तथा अब शेष बची 30 मंडियों को भी लॉगईन एवं पासवर्ड उपलब्ध करा दिये हैं। स्टेट मंडी बोर्ड भोपाल ने सभी 176 फल-सब्जी मंडी सचिवों से कहा है कि वे प्रत्येक आवक एवं उसके भाव की जानकारी न्यूनतम, उच्चतम, माडल भाव अनुसार एगमार्कनेट पोर्टल पर मेनुअली दर्ज करें।