प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गुजरात दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे अहमदाबाद के साणंद में केन्स सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा पीएम गांधीनगर में सम्राट सम्प्रति म्यूजियम और वाव-थराड में 20 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण करेंगे।
कार्यक्रम की शुरूआत प्रधानमंत्री सुबह करीब 10 बजे गांधीनगर स्थित कोबा तीर्थ में सम्राट सम्प्रति म्यूजियम का उद्घाटन करेंगे। यह संग्रहालय जैन धर्म की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को प्रदर्शित करता है।
पीएम मोदी दोपहर 12:45 बजे साणंद स्थित देश के दूसरे कायन्स सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही यहां प्रोफेशनल प्रोडक्शन शुरू हो जाएगा। पहला प्लांट भी फरवरी 2026 में साणंद में ही शुरू हुआ था।
वाव-थराड में 20 हजार करोड़ की परियोजनाएं
Ñपीएम मोदी शाम करीब 4 बजे वाव-थराड पहुंचेंगे, जहां वे 20 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इन परियोजनाओं में बिजली, रेलवे, सड़क परिवहन, स्वास्थ्य, शहरी विकास, आदिवासी विकास और ग्रामीण विकास से जुड़े कार्य शामिल हैं।
प्रधानमंत्री अहमदाबाद-धोलेरा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे, जिसकी लागत 5,100 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है। यह एक्सप्रेसवे धोलेरा विशेष निवेश रीजन (ऊरकफ) की समन्वय को मजबूत करेगा और औद्योगिक विकास को गति देगा।
पुराण डेस्क