जल्द हो सकती है भारत में PUBG की वापसी, चीनी कंपनी Tencent से तोड़ा संबध


स्टोरी हाइलाइट्स

भारत में गेमिंग एप  PUBG के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। PUBG  भारत में जल्द ही वापसी कर सकता है। PUBG  Mobile को भारत में प्रतिबंधित किए जाने के बाद,  PUBG Corporation ने चीनी कंपनी Tencent से संबंध तोड़ने का फैसला किया है। इस हफ्ते की शुरुआत में, भारत सरकार ने PUBG मोबाइल और Apus Launcher Pro, AppLock, WeChat Work, Baidu समेत 118 अन्य Chinese Apps पर प्रतिबंध लगा दिया। भारत सरकार ने आरोप लगाया था कि ऐप "संप्रभुता, अखंडता, भारत की रक्षा, और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए खतरा थे। PUBG Corporation ने घोषणा की है कि PUBG Mobile को अब भारत में Tencent  Games द्वारा नियंत्रित नहीं किया जाएगा।  दक्षिण कोरियाई-कंपनी सभी सहायक कंपनियों की पूरी जिम्मेदारी अपने हाथों में लेगी। इसका मतलब यह हो सकता है कि जल्द ही देश में PUBG Mobile पर प्रतिबंधित को खत्म किया जा सकता है। Priyam Mishra