Ram Mandir Bhoomi Pujan: हनुमानगढ़ी के लिए निकला PM Modi का काफिला
PM Modi के हेलीकॉप्टर से निकलते ही CM योगी ने उनका स्वागत और अगवानी की| PM Modi ने अयोध्या में उतरते ही चेहरे पर मास्क लगाया और वहां उपस्थित लोगों का अभिवादन स्वीकार किया|
PM Modi पूरे 28 साल बाद अयोध्या पहुंचे हैं और इससे पहले वो 1992 में अयोध्या आए थे| उस समय वो राम मंदिर आंदोलन का हिस्सा थे और इस समय वो बतौर PM अयोध्या में रामलला के दर्शन करने पहुंचे हैं|
भूमि पूजन के लिए PM Modi धोती-कुर्ता पहने हुए हैं. पीले रंग का कुर्ता PM Modi पर खूब जंच भी रहा है| PM Modi राम जन्मभूमि जाने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं|