NCB आफिस से मुंबई के भायखला जेल पहुंची रिया चक्रवर्ती


स्टोरी हाइलाइट्स

NCB आफिस से मुंबई के भायखला जेल पहुंची रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग ऐंगल सामने आने के बाद रिया चक्रवर्ती को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। रिया चक्रवर्ती भायखला जेल पहुंच गई हैं। मालूम हो, रिया को एनसीबी ने ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया है। अगर कोर्ट रिया की जमानत अर्जी खारिज करता है तो उन्हें 14 दिनों तक जेल में रहना होगा। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने ड्रग्स के मामले में रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया है।कोर्ट के आदेश के बाद रिया चक्रवर्ती को मंगलवार की रात एनसीबी के लॉकअप में गुजारनी पड़ी। महाराष्ट्र जेल के मैनुअल के मुताबिक, रात में कैदी को जेल नहीं ले जाया जाता है। रिया को बुधवार सुबह 10 बजे के बाद भायखला जेल में शिफ्ट किया गया।