कॉलेज तर्ज पर सब्जेक्ट चुन सकेंगे 11वीं के स्टूडेंट, अन्य विषय की पढ़ाई भी कर सकेंगे


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

नई शिक्षा नीति के बदलाव..!

रूपरेखा तैयार कर शासन को भेजा प्रस्ताव, अनुमति का इंतजार..!

भोपाल,

नई शिक्षा नीति के तहत प्रदेश की स्कूली शिक्षा व्यवस्था में कई बदलाव किए जा रहे हैं, जो स्टूडेंट्स के लिए बड़ी सहूलियत साबित होंगे। इसके तहत अब स्कूलों के पाठ्यक्रम में बदलाव शुरू कर दिए गए हैं। इस नए बदलाव के तहत कॉलेजों की तर्ज पर स्कूलों में कक्षा 11वीं के स्टूडेंट्स को में सब्जेक्ट का चयन करने की छूट रहेगी। 11वीं के छात्र एक सब्जेक्ट लेकर अन्य सब्जेक्ट की पढ़ाई भी कर सकेंगे। इसके लिए रूपरेखा तैयार कर ली गई है। प्रस्ताव को राज्य शासन की अनुमति के लिए भेज दिया गया। जल्द राज्य शासन से अनुमति मिलने के बाद बहु संकाय आधार पर 11वीं कक्षा में छात्रों को प्रवेश दिए जाएंगे।

बहुत संकाय प्रक्रिया लागू:

दरअसल, सत्र 2022 में उच्चतर माध्यमिक कक्षाओं में बहुत संकाय प्रक्रिया लागू की जाएगी। इसका फायदा यह होगा कि एक संकाय के छात्र दूसरे संकाय के विषय के चयन कर सकेंगे। जैसे गणित के साथ कोई स्टूडेंट इतिहास का चयन कर सकता है। इसके अलावा विज्ञान के साथ कला संकाय की पाई में भी स्टूडेंट पात्रता रखेंगे। हालांकि पहले सबसे पहले इसे 11 वीं कक्षा में सत्र 2022 से लागू किया जाएगा। जिसके बाद इसे अगले सत्र में 12वीं कक्षा में भी लागू किया जाएगा। वहीं नई शिक्षा नीति के तहत अब तीसरे विषय को भी क्षेत्रीय विदेशी भाषा में शामिल किया जाएगा। दरअसल अभी तक हिंदी और अंग्रेजी के साथ ही से विषय के रूप में संस्कृत चुनने का विकल्प था। नई शिक्षा नीति के तहत क्षेत्रीय भाषा कन्नड़, तमिल, मलयालम, विदेशी भाषा के मौजूद रहेंगे.