अपने बच्चों को कौन सी सम्पत्ति देने जा रहे हैं, आप - अतुल विनोद


स्टोरी हाइलाइट्स

बच्चों की परवरिश एक बड़ा काम है| मां बाप अपने बच्चों को किस तरह की विरासत देते हैं यह उनकी सोच पर डिपेंड करता है.अपने बच्चों को कौनसी सम्पत्ति सम्पत्ति

अपने बच्चों को कौन सी सम्पत्ति देने जा रहे हैं, आप - अतुल विनोद परवरिश का ये तरीका बड़े काम का है| बच्चों की परवरिश एक बड़ा काम है| मां - बाप अपने बच्चों को किस तरह की विरासत देते हैं यह उनकी सोच पर डिपेंड करता है| पेरेंट्स अपने बच्चों को क्या प्रोपर्टी दे रहे हैं इसी पर इनका फ्यूचर निर्भर करेगा|  कुछ पैरंट्स अपने बच्चों को ज़मीन, गोल्ड और मनी की विरासत देते हैं| कुछ तंदुरुस्त शरीर देते हैं| कुछ अच्छा मन और अच्छी भावनाएं देते हैं| कुछ शार्प ब्रेन देते हैं| बच्चे बुनियादी रूप से हर तरह की संपत्ति को विकसित करने के योग्य होते हैं| हम उन्हें अच्छी दिनचर्या अच्छे खान-पान के साथ शरीर के रूप में ऐसी बुनियाद दे सकते हैं जो जीवन भर उनका साथ निभाए उन्हें निरोगी रखें| Work From Home बच्चों के लिए कैसे निकालें समय ? जानिए कुछ आसान टिप्स… इसके बाद बात आती है भावनात्मक संपत्ति की हम अपने बच्चों को ऐसी भावनाओं से ओतप्रोत कर सकते हैं जो न सिर्फ उनके लिए बल्कि समाज राष्ट्र और दुनिया के लिए सहयोग समन्वय सौहार्द और सद्भाव का काम करें| हम बच्चों को एक विजन दे सकते हैं वह विजन जीवन भर उनका साथ दे सकता है| हम अपने बच्चों को या तो डरा सकते हैं या उन्हें निर्भय बना सकते हैं| हम उनके व्यक्तित्व को बाधित कर सकते हैं या उन्हें निर्भयता शांति सहजता की समृद्ध मानसिक विरासत दे सकते हैं| उनके अंदर विश्वास जगा सकते हैं कि वह जो करना चाहे वह कर सकते हैं| हम उन्हें हंसना सिखा सकते हैं| सबसे बड़ी बात यह होती है कि कोई व्यक्ति खुलकर हंसे और दूसरों को भी हंसा सकें| खिलखिला कर हंसने में संकोच महसूस ना करें और उसके पास इतना सेंस ऑफ ह्यूमर हो कि वह अपनी बातों से एक उदास व्यक्ति को भी खिलखिला कर हंसने पर मजबूर कर सकें| बच्चों के साथ बच्चे बन जाएँ… खेले कूदें मुस्कुरायें : Guide to Modern Parenting बच्चों को हम म्यूजिक से जोड़ सकते हैं| संगीत और शांति का गहरा नाता है| संगीत प्रकृति का सबसे बड़ा उपहार है| इस संगीत के जरिए हमें अनेक प्रकार का मोटिवेशन मिलता है| संगीत की धुनें हमारे पूरे व्यक्तित्व को संवर्धित करने में मददगार हो सकती है| हम उन्हें विरासत में संगीत का तोहफा दे सकते हैं| हम बच्चों को कठिन सब्जेक्ट के साथ कम्पीट करने की क्षमता दे सकते हैं| कठिन से कठिन विषय से भी बच्चा भागे नहीं उसके अंदर ऐसा जज्बा आ जाए मैं हर सब्जेक्ट में एक्सेल कर सकता हूँ|  मां बाप अपने बच्चों को अपनी जन्मजात प्रतिभा के साथ आगे बढ़ने का मौका दे सकते हैं| मां-बाप उनके ऊपर अनावश्यक बोझ न लाद कर उन्हें स्वतंत्रता का एहसास दे सकते हैं| मां-बाप के पास ऐसा बहुत कुछ हो जो अपने बच्चों को दे सकते हैं| भौतिक समृद्धि की विरासत कब तक चलेगी यदि हमने उन्हें मानसिक आध्यात्मिक शारीरिक समृद्धि दे तो वो जीवन भर साथ देगी| पेरेंट्स स्वयं सिखाएं – अपने बच्चों को सुरक्षित करने के कुछ जरूरी टिप्स:- How to keep your child safe from bad touch? अच्छी खबर : तीसरी लहर में भी बच्चे रहेंगे सुरक्षित. फिर रहें सजग जाने बच्चों में कोरोना का कैसे होता है इलाज