वायरलेस ईयर बड्स की बैट्री की उम्र है प्रॉब्लम तो ये उपाय करें


स्टोरी हाइलाइट्स

Wireless Earbuds:ट्रू वायरलेस ईयरबड्स के साथ एक बात बेहद अजीब है, आप बीस हजार रुपए का मॉडल खरीदें या दो हजार रुपए का... Wireless Earbuds

वायरलेस ईयरबड्स की बैट्री की उम्र है प्रॉब्लम तो ये उपाय करें
कैसे सेव करें Ear बड्स की बैटरी

अपने इयरबड्स की बैटरी कैसे लाइफ लोंग बनाएं?

earbuds
ट्रू वायरलेस ईयरबड्स के साथ एक बात बेहद अजीब है, आप बीस हजार रुपए का मॉडल खरीदें या दो हजार रुपए का... बैट्री लाइफ लगभग समान होगी। हर मॉडल की समस्या है बेहद कम जिंदगी। वायरलेस ईयरबड्स दो-तीन साल ही साथ देंगे।

इसलिए है समस्या

वायरलेस ईयरबड्स बेहद छोटे होते हैं । स्मार्टफोन और हेडफोन्स में उपयोग की जाने वाली लीथियम-आयन बैट्रीज की उम्र के साथ दिक्कत इसलिए नहीं होती है क्योंकि इन प्रॉडक्ट्स में बैट्री के लिए पर्याप्त जगह होती है जिसमें बड़े बैट्री सेल आसानी से लगाए जा सकते हैं। आकार वाकई मायने रखता है और वायरलेस ईयरबड्स में बैट्री के लिए बेहद कम जगह है। इस छोटी बैट्री पर जुल्म यह होता है कि अनियमित ढंग से इसे चार्ज किया जाता है। केस में जाते ही ईयरबड्स चार्ज होने लगते हैं, और घंटों तक होते रहते हैं। कई बार तो इनमें पर्याप्त ताकत होती है क्योंकि आपने आधा घंटा ही इनका इस्तेमाल किया होता है। इस अनियमित और बेतरतीब चार्जिंग से बैटी की जिंदगी पर असर होता है।

इस तरह बढ़ाए उम्र

Bluetooth Headphone Battery Drain: How to Stay Powered All Day

वायरलेस ईयरबड्स(Wireless Earbuds) का कम उपयोग करने वाले हैं तो इन्हें केस में मत रखिए। ट्र वायरलेस ईयरबड्स को उनके केस से अलग स्टोर करना आसान नहीं है। पावर ऑफ करने के बाद ईयरबड्स को जूलरी या चश्मे के केस में रख सकते हैं। जब इनका उपयोग शुरू करना हो तो ही चार्ज किए केस में इन्हें जगह दें।

कंपनियां समझ रही हैं दिक्कत

कंपनियों की कोशिश है कि ट्र वायरलेस ईयरबड्स(Wireless Earbuds)  की बैट्री की वजह से इनकी उम्र कम ना हो। एपल की कोशिश है कि उनके एअरपॉड्स के चार्जिंग केस समझदारी से बैट्री चार्जे करें। एअरपॉड्स यूजर का चार्जिंग रूटीन समझने लग जाता हैं। कुछ ही दिनों में ईयरबड्स, चार्जिंग रूटीन से जुड़ी तमाम जानकारी केस को मुहैया कर देते हैं ताकि इन्हें अनावश्यक रूप से. 80 प्रतिशत से ज्यादा चार्ज करने से बचा जा सके। 'बोस' ने अपने एक मॉडल के साथ चार्जिंग केस नहीं दिया है। इन्हें डॉक से चार्ज किया जाता है। मशक्कतभरा है लेकिन बैट्री की उम्र बढ़ाने में मददगार है।

Latest Hindi News के लिए जुड़े रहिये News Puran से.