भोपाल: स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स फरार आरोपी तारकनाथ घोष पुत्र निताई घोष, उत्तर 24 परगना, पश्चिम बंगाल को कानपुर सेन्ट्रल रेल्वे स्टेशन उप्र से गिरफ्तार किया है। यह आरोपी लगभग 9 वर्षों से फरार था और इस पर दस हजार का ईनाम भी घोषित किया गया था।
उक्त आरोपी को एसटीएसएफ हेतु अधिकृत माननीय विशेष न्यायालय शिवपुरी के समक्ष प्रस्तुत किया जाकर फॉरेस्ट रिमांड पर लेकर पूछताछ की जावेगी ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी जुटाई जा सके। प्रकरण में विवेचना जारी है।
डॉ. नवीन आनंद जोशी