West Bengal: एसआईआर में कटा नाम, प्रदर्शनकारियों ने चुनाव अधिकरियों को बनाया बंधक


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

करीब 7 इलेक्शन ऑब्जर्वर घंटो अंदर बंद रहे, इस बीच कुछ लोगों ने बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी, देर रात तक हंगामा चलता रहा, बाद में पुलिस की सुरक्षा में चुनाव अधिकारियों को सुरक्षित जगह ले जाया गया..!!

पश्चिम बंगाल में मालदा के मोताबारी में प्रदर्शनकारियों ने बुधवार को चुनाव ऑफिस घेर लिया। करीब 7 इलेक्शन ऑब्जर्वर घंटो अंदर बंद रहे। इस बीच कुछ लोगों ने बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी। देर रात तक हंगामा चलता रहा। बाद में पुलिस की सुरक्षा में चुनाव अधिकारियों को सुरक्षित जगह ले जाया गया।

इधर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को यमराज से मुलाकात का वीडियो शेयर किया है। राहुल गांधी ने बताया कि यह मुलाकात केरल के बालुस्सेरी में बस यात्रा के दौरान हुई। वीडियो में यमराज के वेश में एक व्यक्ति उनसे बातचीत करता नजर आता है।

राहुल ने मजाकिया अंदाज में कहा कि 25 लाख रुपए तक की हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम से यमराज खुश नहीं हैं, क्योंकि इससे उनका काम कम हो जाएगा, लेकिन उनके लिए कोई दूसरा काम खोज लिया जाएगा।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को असम के गोगामुख और बिस्वनाथ  जनसभा की। उन्होंने कहा- इस बार असम में बीजेपी-एनडीए की हैट्रिक लगनी तय है। उन्होंने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि कांग्रेस के सो कॉल्ड राजकुमार की पराजय की सेंचुरी आने वाली है।

असम के डिब्रूगढ़ पहुंची कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि असम में डबल गुलामी वाली सरकार है, एक भ्रष्ट सरकार है। हम देख सकत हैं कि कैसे सब कुछ धमकियों के जरिए किया जा रहा है। यहां माफिया राज और सिंडिकेट राज है।

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बीरभूम में जनसभा की। उन्होंने कहा कि जब बंगाल आजादी की लड़ाई में हिस्सा ले रहा था, तब भाजपा का जन्म भी नहीं हुआ था। वे हमारा पैसा लूट रहे हैं और झूठ बोल रहे हैं। वे राम नवमी पर बंदूकें लेकर निकलते हैं।