भोपाल: राज्य सरकार ने वर्ष 1992 बैच के रिटायर्ड आईएफएस अधिकारी सुदीप सिंह को संविदा पर राज्य जैव विविधता बोर्ड में सदस्य सचिव के पद पर एक वर्ष अथवा अन्य आदेश होने तक जो भी पहले हो, कैबिनेट के निर्णय पर नियुक्ति प्रदान की है।
यह नियुक्ति मप्र सिविल पदों पर संविदा नियुक्ति नियम, 2017 के अन्तर्गत की गई है जिसमें मासिक पारिश्रमिक पेंशन काटकर दिया जाता है। लम्बे समय बाद सुदीप सिंह की वन मुख्यालय भोपाल में वापसी हो गई है। वे पिछले साल पीसीसीएफ समन्वय पद से रिटायर हुये थे।
डॉ. नवीन आनंद जोशी