आप ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से हटाया, मित्तल की नियुक्ति


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

लेटर में कहा कि सदन में पार्टी की तरफ से बोलने का समय न दिया जाए। राघव 2022 से पंजाब से राज्यसभा सांसद हैं। उनका कार्यकाल 2028 तक है, पार्टी ने इस फैसले की वजह नहीं बताई है, हालांकि, उन्होंने लंबे समय से पार्टी से दूरी बना ली थी और आप को लेकर कोई बयान नहीं दे रहे हैं..!!

आम आदमी पार्टी (अअढ) ने गुरुवार को सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा के उपनेता पद से हटा दिया। राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल को उनकी जगह दे दी। पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर जानकारी दी।

लेटर में कहा कि सदन में पार्टी की तरफ से बोलने का समय न दिया जाए। राघव 2022 से पंजाब से राज्यसभा सांसद हैं। उनका कार्यकाल 2028 तक है। पार्टी ने इस फैसले की वजह नहीं बताई है। हालांकि, उन्होंने लंबे समय से पार्टी से दूरी बना ली थी और AAP को लेकर कोई बयान नहीं दे रहे हैं।

27 फरवरी को जब सीबीई की अदालत से अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब नीति मामले में राहत मिली, तब भी उन्होंने कोई बयान नहीं दिया था। राज्यसभा में वे लोगों से जुड़े गिग वर्कर्स और स्कूल फीस जैसे मुद्दे उठा रहे थे।

इस घोषणा के बाद शाम 6.56 बजे राघव ने अपने अकाउंट पर खुद का वीडियो पोस्ट किया। इसमें कई वीडियो के क्लिप्स हैं। वीडियो में राघव संसद में उठाए उनके जनहित के मुद्दों को सदन में रखने सुनाई दे रहे हैं।

वहीं एक न्यूज एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक राज्यसभा सचिवालय ने गुरुवार को आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद राघव चड्ढा की जन विश्वास संशोधन विधेयक पर सदन में बोलने की मांग को अस्वीकार कर दिया। यह फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि पार्टी की ओर से उनके लिए बोलने का समय निर्धारित नहीं किया गया था।