भोपाल पहुंची चाचौड़ा विधायक प्रियंका पेंची, BJP प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा से की मुलाक़ात


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

चाचौड़ा विधायक प्रियंका पेंची ने गुना एसपी पर बिना अनुमति पुलिस तबादले में मनमानी और उत्पीड़न का आरोप लगाया..!!

मध्य प्रदेश के चाचौड़ा से विधायक प्रियंका पेंची ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वी. डी. शर्मा से मुलाक़ात की। मुलाक़ात को लेकर प्रदेश बीजेपी अध्य़क्ष का कहना है, कि मुख्यमंत्री संवेदनशीलता से मामले का संज्ञान लेंगे।

वहीं विधायक पेंची का कहना है, कि मैं एक छोटी कार्यकर्ता हूं। सारी बतों से मुख्यमंत्री को अवगत कराना ज़रूरी था। बीजेपी एक परिवार है, जिसमें सभी मिलजुलकर काम करते हैं। ये कोई इतनी बड़ी बात नहीं है। वहीं उनका कहना था, कि विपक्ष का तो काम ही है, किसी भी बात को बढ़ा-चढ़ा कर सामने लाना। अपने गिरेवान में झांककर नहीं देखते और जो काम कर रहे होते हैं, उनकी राह में बाधा बनते हैं।

इससे पहले विधायक ने गुना एसपी अंकित सोनी परबिना अनुमति पुलिस तबादले को लेकर आरोप लगाया। इस संबंध में सीएम मोहन यादव समेत भाजपा नेताओं को पत्र भेजा था। यह पत्र 29 मई को दिया गया था, जो अब मीडिया के सामने आया है।

विधायक प्रियंका पेंची ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि चाचौड़ा विधानसभा क्षेत्र में अपराध प्रभारी मंत्री और विधायक से परामर्श किए बिना तबादले किए जा रहे हैं। खास तौर पर क्राइम के एसपी अंकित सोनी मुझे महिला होने की वजह से परेशान कर रहे हैं। सलाह न मानने पर रोज नई कहानियां गढ़ी जा रही हैं।

मीडिया को दिए बयान में विधायक ने कहा कि मैंने सीएम मोहन यादव और ग्वालियर आईजी से शिकायत की है। फोन पर भी यह बात कही है। जनप्रतिनिधि होने के नाते मुझे अपनी बात रखने का अधिकार है। भविष्य में वरिष्ठ अधिकारी जो भी निर्णय लेंगे, वह मान्य होगा।

इस मामले में एसपी क्राइम अंकित सोनी का कहना है कि विधायक के आदेश पर चाचौड़ा एसआई को हटाया गया था। चाचौड़ा विधानसभा क्षेत्र में 5 थाने हैं। मधुसूदनगढ़ थाने और जामनेर थाने में कोई तबादला नहीं किया गया है। मृगवास थाने में कोई टीआई नहीं है। कुंभराज टीआई का तबादला निरस्त कर दिया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चाचौड़ा आईपीएल सट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ था। रेत माफिया के खिलाफ कार्रवाई की गई। कई गुंडे भी पकड़े गए। इस तरह पिछले दो महीने में एनडीपीएस एक्ट के 35 मामले दर्ज किए गए। इसमें पुलिस ने सख्त रुख अपनाया। जिससे विधायक काफी परेशान हैं।

विधायक प्रियंका पेंची के साढ़ू अनिरुद्ध मीना पर कृषि अधिकारी अशोक उपाध्याय पर हमला कर 50 लाख रुपए मांगने का आरोप है। तत्कालीन एसपी संजीव सिन्हा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। जांच चल रही है।

चाचौड़ा विधायक प्रियंका पंछी 31 साल की उम्र में भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतने वाली पहली विधायक हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव में प्रियंका पेंची को भाजपा ने पूर्व विधायक ममता मीना की जगह टिकट दिया था।

पहले चरण में उन्होंने कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह को 61 हजार से अधिक मतों से हराया। पांच बार लोकसभा सदस्य और तीन बार विधायक रह चुके लक्ष्मण सिंह पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई हैं। प्रियंका ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। पति प्रद्युम्न सिंह आईआरएस अधिकारी हैं। चुनाव के लिए वह दिल्ली से चाचौड़ा आई थीं।