रणजी फाइनल: पहले दिन मुंबई ने बनाए 248 रन, MP ने झटके 5 विकेट 


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

मुंबई के लिए ओपनर यशस्वी जायसवाल ने 78 रनों की पारी खेली वहीं मध्य प्रदेश के लिए अनुभव अग्रवाल और सारांश जैन ने दो-दो विकेट झटके..!

मध्यप्रदेश और मुंबई के रणजी ट्रॉफी फाइनल मुकाबले का पहला दिन बराबरी का रहा। मुंबई ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी लिया और दिन का खेल ख़त्म होने तक पांच विकेट के नुकसान पर 248 रन बना लिए। मुंबई के लिए ओपनर यशस्वी जायसवाल ने 78 रनों की पारी खेली वहीं मध्य प्रदेश के लिए अनुभव अग्रवाल और सारांश जैन ने दो-दो विकेट झटके। 

Mumbai vs Madhya Pradesh Ranji Trophy Final Day 1 Stumps: MP stage a  comeback, Mumbai finish at 248/5 | Sports News,The Indian Express

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की शुरुआत बेहतरीन रही। मुंबई के कप्तान पृथ्वी शॉ ने यशस्वी जायसवाल के साथ पहले विकेट के लिए  87 रन जोड़े लेकिन पृथ्वी शॉ के आउट होने के बाद मध्य प्रदेश के गेंदबाजों ने नियमित अंतराल में विकेट लेकर मुंबई की पारी पर ब्रेक लगा दिया। पृथ्वी शॉ ने 47 रनों की पारी खेली। मुंबई के स्टार बल्लेबाज सरफराज खान अभी 40 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 

Ranji Trophy final 2022 tickets: Chinnaswamy Stadium tickets MP vs MUM Ranji  Trophy final match - The SportsRush

इस मुकाबले में मुंबई की नजरें जहां 42वें खिताब पर हैं। वहीं मध्यप्रदेश की टीम पहली बार रणजी चैंपियन बनने की उम्मीद से मैदान पर उतरी है। मुंबई का यह 47वां फाइनल मुकाबला है तो मध्यप्रदेश की टीम 1998-99 के बाद यानी 23 साल बाद पहली बार रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची है।