NEWS PURAN: ताज़ा ख़बर, बड़ी खबरें,अच्छी खबरें: SORT NEWS, UPDATES, BREAKINGS 28 june 2021


स्टोरी हाइलाइट्स

NEWS PURAN: ताज़ा ख़बर, बड़ी खबरें,अच्छी खबरें: SORT NEWS, UPDATES, BREAKINGS 28 june 2021 मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान.....

NEWS PURAN: ताज़ा ख़बर, बड़ी खबरें,अच्छी खबरें: SORT NEWS, UPDATES
BREAKINGS 28 june 2021
  भोपाल. नूर उस सबाह होटल में युवती के साथ हुई दुष्कर्म की घटना, होटल में पीड़िता को आरोपी स्माइल सैयद ने किया दुष्कर्म, कोहेफिजा थाना में हुआ 376 का मामला दर्ज, मामले की जांच में जुटी पुलिस.
भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज वैक्सीनेशन के मंत्रिमंडल समूह की बैठक बुलाई गई। मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास सारंग ने बताया, "अब हम कोविड वैक्सीन के दूसरे डोज़ के लिए अभियान चलाएंगे ताकि ये समय पर लग सके।"
https://twitter.com/AHindinews/status/1409434447020130306?s=20
#WATCH लद्दाख: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लेह में सैनिकों से मुलाकात की। इस दौरान सैनिकों ने 'भारत माता की जय' का नारा लगाया।
https://twitter.com/AHindinews/status/1409413271455625218?s=20
जिन भी जवानों ने भारत की सीमा की सुरक्षा करते हुए शहादत दी है, देश उनकी शहादत को कभी भूल नहीं सकता... हमको अगर किसी ने आंख दिखाने की कोशिश की है तो उसको मुंह तोड़ जवाब भी हमने दिया है: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कारू मिलिट्री सेंटर में एक सभा को संबोधित करते हुए

लद्दाख: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीमा सड़क संगठन(BRO) द्वारा निर्मित 63 बुनियादी परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा,"जिन सड़कों का निर्माण BRO कर रहे हैं वह देश की विकास की गति को बढ़ाने वाले हैं। आज 63 पुल और सड़कों का लोकापर्ण हुआ। ये BRO कर्मियों की सूझबूझ से हुआ है।"

कोविड वैक्सीनेशन में आज हम अमेरिका से आगे निकल गए हैं, अब तक भारत में 32,36,63,297 वैक्सीन डोज़ दी गई हैं: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन

मध्य प्रदेश: उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर आज से फिर श्रद्धालुओं के लिए खुल गया है। श्रद्धालु महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे।
https://twitter.com/AHindinews/status/1409380772352466944?s=20
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में 10 साल के बच्चे के नदी में डूबने की जानकारी मिलने पर एसडीआरएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। एसडीआरएफ से विवेकानन्द तिवारी ने बताया, "सूचना मिलने पर हम यहां पहुंचे, सुबह 7 बजे से सर्च ऑपरेशन जारी है, हमारे 12 लोग ऑपरेशन में लगे हैं।"

सभी का कहना है कि गोरखा टेरिटोरियल एडमिनिस्ट्रेशन ठीक काम नहीं कर रहा। 2017 से चुनाव न होना चिंता का विषय है। ज़मीनी स्तर पर लोकतंत्र समाप्त हो गया है: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़, बागडोगरा में
जम्मू एयरपोर्ट पर पुलवामा की तरह हमला हुआ है। इसकी जिम्मेदारी भारत सरकार या मोदी सरकार के ऊपर आती है। ये ड्रोन इतना लंबा सफर तय करके यहां आया कैसे इसका जवाब देना चाहिए?: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी

पीएम मोदी बैठक में डिलीमिटेशन की बात हुई है..आप कौन-सा और कैसा डिलीमिटेशन करेंगे? जनसंख्या के आधार पर करेंगे या भौगोलिक क्षेत्र के आधार पर करेंगे। आपकी कश्मीर पॉलिसी में आप नाकाम साबित हुए: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी

बसपा ने इस समय प्रदेश में हो रहे ज़िला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को न लड़ने का निर्णय लिया है। पार्टी के लोगों को निर्देश है कि वे इस चुनाव में अपना समय और ताकत लगाने की बजाय पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने और सर्व समाज में पार्टी के जनाधार को बढ़ाने में लगाएं: मायावती, बसपा अध्यक्ष
https://twitter.com/AHindinews/status/1409401694027321347?s=20
कोविड-19 ने हमें सिखाया है कि हमें एक मज़बूत स्वास्थ्य प्रणाली की जरूरत है। पब्लिक हेल्थ सिस्टम तकनीक और डेटा द्वारा संचालित होना चाहिए। इससे हमें प्रमाण पर आधारित निर्णय लेने में मदद मिलेगी: एम्स के निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया, CII पब्लिक हेल्थ समिट को संबोधित करते हुए

आंध्र प्रदेश: उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने विशाखापट्टनम में पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव की 100वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
अमृतसर में पंजाब रोडवेज में कार्यरत संविदा कर्मचारियों द्वारा स्थाई नौकरी के लिए स्ट्राइक की जा रही है। स्ट्राइक कर रहे एक कर्मचारी ने बताया, "हमारी स्ट्राइक 3 दिन चलेगी। हम 2007 में आउटसोर्स के तहत भर्ती हुए थे। 2015 में हमारी परीक्षा भी ली गई। हमें अभी तक पक्का नहीं किया गया।"
जम्मू-कश्मीर: डोगरा फ्रंट के कार्यकर्ताओं ने जम्मू हवाई अड्डे पर हुुए विस्फोट और पुलवामा में जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष पुलिस अधिकारी(एसपीओ) फैयाज अहमद की हत्या को लेकर पाकिस्तान के खिलाफ जम्मू में विरोध-प्रदर्शन किया।
https://twitter.com/AHindinews/status/1409377423729127428?s=20
तमिलनाडु: लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद राज्य में आज से फिर धार्मिक स्थल खुल गए हैं। लोगों ने चेन्नई के एक मंदिर में पूजा की।

जम्मू-कश्मीर: ऊधमपुर ज़िले में चीरड़ी से धार लधा के बीच आज़ादी के बाद पहली सड़क का निर्माण हुआ है। चीरड़ी से चंदू नामक एक स्थानीय ने बताया, "हमारा सपना था कि हमारे गांव में भी सड़क बने, अब हमारा सपना पूरा हो रहा है।"
दिल्ली: राजधानी दिल्ली में 50% क्षमता के साथ आज से फिर जिम खुल गए हैं। एनीटाइम फिटनेस जिम के मालिक ने बताया, "सबसे पहले हम सभी का तापमान और ऑक्सीजन लेवल की जांच कर रहे हैं और हर डेढ़ घंटे में हम पूरे जिम को सैनिटाइज कर रहे हैं। सभी लोगों में बहुत उत्साह है।"

संगम एक धार्मिक स्थल है, जहां श्रद्धालु आते रहते हैं, वहां आज 30 लोगों द्वारा झाड़-फूंक की कुछ गतिविधियां की जा रही थी, जो अंधविश्वास से जुड़ी थी। उनकी निवारक गिरफ़्तारी की गई है, वैधानिक कार्रवाई की जाएगी: दिनेश सिंह, एसपी सिटी प्रयागराज, उत्तर प्रदेश
भारत में #COVID19 के 46,148 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,02,79,331 हुई। 979 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,96,730 हो गई है। 58,578 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,93,09,607 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 5,72,994 है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 17,21,268 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 32,36,63,297 हुआ।
Jammu एयरफोर्स स्टेशन पर हुए धमाके के बाद जांच तेज़, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा

LAC पर तैनात जांबाजों का जोश हाई रखने के लिए आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लेह पहुंचे

महाराष्ट्र कोरोना | डेल्टा प्लस वेरिएंट की चपेट में आने वाले महज़ एक शख्स ने लगवाई है वैक्सीन की पहली डोज़, 21 हुए हैं संक्रमित

JammuKashmir: आतंकियों की कायराना हरकत, देर रात घर में घुसकर एसपीओ और उनकी पत्नी की हत्या की, बेटी की हालत गंभीर
Vaccination: केन्द्र सरकार जुलाई में राज्यों को देगी कुल 12 करोड़ वैक्सीन

AsaduddinOwaisi का यूपी में 100 सीटों पर लड़ने का एलान, जानें- #AIMIM अब तक कहां-कहां चुनाव लड़ चुकी है और कैसा रहा प्रदर्शन