Bhoapl Crime: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक भयावह घटना सामने आई है। दो किशोरों ने एक स्नूकर क्लब में 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला किया, जिससे वह अधमरा हो गया। उन्होंने उसे 30 सेकंड में 27 बार चाकू मारा और फिर मौके से भाग गए। बार-बार चाकू से किए गए हमले से छात्र के हाथ में गहरे घाव हो गए। उसके हाथ पर 10 से ज्यादा घाव हो गए और दो उंगलियां भी कट गईं।
घटना टीला जमालपुरा थाना क्षेत्र के गणेश चौक स्थित स्नूकर क्लब में हुई। घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हमलावर और पीड़ित एक ही कोचिंग सेंटर में पढ़ते हैं।
यह घटना 15 फरवरी को हुई और CCTV फुटेज 22 फरवरी को सामने आई। दो नाबालिग आरोपी फिल्मी स्टाइल में क्लब में घुसे और चाकूबाजी की। उन्होंने स्टूडेंट को 30 सेकंड में 27 बार चाकू मारा। उसके कंधे और पीठ पर भी गंभीर चोटें आईं। आरोपियों ने क्लब में उसका पीछा किया और उस पर चाकुओं से हमला किया। वीडियो में मौके पर मौजूद दूसरे लोग भी दिख रहे हैं, लेकिन कोई उसे बचाने के लिए आगे नहीं आया। सभी आरोपियों से डरे हुए हैं।
पीड़ित के परिवार ने पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया है। जांच में पता चला है कि पुराने झगड़े में थप्पड़ मारने का बदला लेने के लिए स्टूडेंट को चाकू मारा गया था। पुलिस ने मामूली धाराओं में FIR दर्ज की है। स्टूडेंट की मेडिकल रिपोर्ट अभी पेंडिंग है, जिसके आधार पर धाराएं बढ़ाई जाएंगी। आरोपी फिलहाल पुलिस कस्टडी से फरार हैं और टीमें उनकी तलाश कर रही हैं।
पुराण डेस्क