भोपाल: आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने बुधवार । शाम बेगमगंज वन परिक्षेत्र के रेंजर अरविंद अहिरवार न को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई भोपाल से पहुंची 10 सदस्यीय टीम ने की। रेंजर पर फर्नीचर परिवहन की टीपी (ट्रांजिट परमिट) जारी करने और दस्तावेजों के सत्यापन के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप है। ईओडब्ल्यू डीएसपी पंकज गौतम ने बताया कि अरविंद अहिरवार के खिलाफ लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं। शिकायत के सत्यापन के बाद योजनाबद्ध ट्रैप कार्रवाई की गई। बेगमगंज निवासी शकील पठान से 5 हजार रुपए लेते ही टीम ने रेंजर को पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।
रेंजर ने की थी शकील के खिलाफ कार्रवाई
6 महीने पहले इसी रेंजर ने शकील पठान और नवेद पठान के मुकरबा स्थित फार्महाउस पर वन विभाग, पुलिस और राजस्व अमले के साथ 14 मई को संयुक्त छापा मारा था। 10 घन मीटर अवैध सागौन लकड़ी जब्त की गई थी, जिसकी कीमत लगभग 6-7 लाख बताई गई थी। इसके अलावा रेंजर अहिरवार ने जप्ती के दौरान जब्त क्वालिस गाड़ी को वनमंडल अधिकारी रायसेन के द्वारा राजसात किया गया l इससे दुःखी होकर आरोपी शकील पठान उन्हें फंसाने की धमकी दे रहा था, जिसकी थाने में रेंजर ने रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।
गणेश पाण्डेय