छिन्दवाड़ा सहित छह जिलों की आठ लघु सिंचाई परियोजनाओं की, पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति जारी


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

चरगवां तालाब योजना हेतु 10 करोड़ 63 लाख 96 हजार रुपये तथा रतलाम जिले की बम्बोरी तालाब योजना हेतु 15 करोड़ 5 लाख 51 हजार रुपये शामिल है..!!

भोपाल: राज्य सरकार के जल संसाधन विभाग ने छह जिलों की आठ लघु सिंचाई परियोजनाओं के लिये पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति जारी की है। इनमें छिन्दवाड़ा जिले की बोड़ी तालाब योजना हेतु 4 करोड़ 5 लाख 18 हजार रुपये, इंदौर जिले की बेका तालाब योजना हेतु 13 करोड़ 84 लाख 39 हजार रुपये, सागर जिले की बरोदिया चन्द्रपुर तालाब योजना हेतु 8 करोड़ 22 लाख 88 हजार रुपये एवं इसी जिले की बिजरी सागोनी योजना हेतु 6 करोड़ 89 लाख 64 हजार रुपये, उज्जैन जिले की लाल तालाब योजना हेतु 5 करोड़ 89 लाख 12 हजार रुपये, रायसेन जिले की मरखेड़ा गुलाब तालाब योजना हेतु 8 करोड़ 61 लाख 48 हजार रुपये एवं इसी जिले की चरगवां तालाब योजना हेतु 10 करोड़ 63 लाख 96 हजार रुपये तथा रतलाम जिले की बम्बोरी तालाब योजना हेतु 15 करोड़ 5 लाख 51 हजार रुपये शामिल है।