ममता का गढ़ ढहने की कगार पर, फालता के 285 बूथों पर वोटिंग शुरू


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है, कुल 285 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं, यहां शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। पिछली बार 29 अप्रैल को वोटिंग हुई थी, आरोप था कि कुछ बूथ पर ईवीएम में भाजपा के बटन पर टेप चिपका था, कई अन्य बूथों पर EVM में गड़बड़ी की खबरें आईं..!!

पश्चिम बंगाल की फालता विधानसभा सीट पर आज दोबारा वोटिंग हो रही है। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है। कुल 285 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। यहां शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। पिछली बार 29 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। आरोप था कि कुछ बूथ पर ईवीएम में भाजपा के बटन पर टेप चिपका था। कई अन्य बूथों पर एश्ट में गड़बड़ी की खबरें आईं। इसके बाद चुनाव आयोग ने रिपोलिंग का आदेश दिया। रिजल्ट 24 मई को आएगा।

चुनाव आयोग ने इस बार बूथों पर दोगुनी सुरक्षा कर दी है। पहले जहां हर बूथ पर 4 जवान तैनात होते थे। इस बार आठ जवानों की ड्यूटी लगाई जाएगी। फालता में मुख्य मुकाबला टीएमसी और भाजपा के बीच है। हालांकि टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान ने दो दिन पहले उम्मीदवारी वापस लेने का ऐलान किया। हालांकि ईवीएम  में उनका नाम और पार्टी का सिंबल रहेगा।

29 अप्रैल को मतदान के बाद फालता क्षेत्र में तनाव काफी बढ़ गया था। उस दिन कई बूथों से शिकायतें मिली थीं कि एश्ट पर भाजपा के सिंबल पर टेप चिपकाया गया। तत्कालीन आॅब्जर्वर सुब्रत गुप्ता ने खुद निर्वाचन क्षेत्र का दौरा किया और जांच-पड़ताल की।कम से कम 60 बूथों में छेड़छाड़ के सबूत मिले।

फालता टीएमसी का गढ़

फालता विधानसभा सीट तृणमूल कांग्रेस का मजबूत गढ़ बन चुकी है। टीएमस ने पहली बार 2001 में यह सीट जीती थी। 2006 में सीपीआई एम  ने वापसी की, लेकिन 2011 के बाद से टीएमसी लगातार यहां जीत दर्ज कर रही है। खास बात यह है कि बीजेपी अब तक इस सीट पर कभी जीत नहीं सकी।

साउथ 24 परगना जिले में भाजपा 10 सीटें जीतीं, फालता इसी जिले में

फालत साउथ 24 परगना जिले के अंतर्गत आता है। जिले में कुल 31 सीटे हैं। फालता को छोड़कर बाकी 30 सीटों में बीजेपी ने 10 सीटें जीत लीं। सागर, काकद्वीप, गोसाबा और सोनारपुर के साथ जादवपुर, टॉलीगंज, बेहला पूर्व-पश्चिम जैसे शहरी इलाकों में भी बीजेपी ने पहली बार जीत दर्ज की। हालांकि बासंती, कुलतली, रायदीघी और बजबज जैसी सीटों पर ळटउ अपनी पकड़ बचाने में सफल रही।