दो दिन-दो हादसे: अब बिहार के सासाराम में ट्रेन की जनरल बोगी में लगी आग


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

आग ट्रेन की जनरल बोगी में लगी थी, इसके बाद बोगी से धुआं और लपटें उठने लगीं, घटना के समय ट्रेन 6 नंबर प्लेटफॉर्म पर खड़ी थी, आग लगते ही यात्रियों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई..!!

सासाराम में सासाराम-आरा-पटना पैैसेंजर (ट्रेन नंबर 53212) में सोमवार को अचानक आग लग गई। आग ट्रेन की जनरल बोगी में लगी थी। इसके बाद बोगी से धुआं और लपटें उठने लगीं। घटना के समय ट्रेन 6 नंबर प्लेटफॉर्म पर खड़ी थी। आग लगते ही यात्रियों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए जल्दबाजी में ट्रेन से उतरने लगे। कई यात्री अपना सामान छोड़कर प्लेटफॉर्म की ओर भागे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले कोच के अंदर से तेज जलने की गंध महसूस हुई। इसके बाद बोगी के भीतर धुआं भरने लगा और आग की लपटें दिखाई दीं। इससे पहले करविवार को त्रिवेंद्रम से हजरत निजामुद्दीन (दिल्ली) जा रही राजधानी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12431) में आग लगी थी। आग ट्रेनएसी कोच बी-1 में आलोट के पास लूणी रीछा-विक्रमगढ़ स्टेशन के बीच सुबह करीब 5:15 बजे लगी थी।

कोच में 68 यात्री सवार थे। कुछ मिनटों बाद आगे पीछे के लगेज कोच तक पहुंच गई। यहां रखा पैसेंजर्स का सामान आग में जल गया। सीनियर डिवीजनल कॉमर्शियल मैनेजर सौरभ जैन ने बताया कि आग लगने की खबर गार्ड ने सबसे पहले लोको पायलट को दी थी। इसके बाद ट्रेन को रुकवाकर पैसेंजर्स को बाहर निकाला। करीब 15 मिनट में पूरा कोच खाली कराया गया। कुछ मिनटों में ही आग पूरे कोच में फैल गई थी।

हादसे के बाद से दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर ट्रैफिक को रोका गया थ।  करीब दो घंटे बाद कोच में लगी आग बुझा ली गई। पैसेंजरों को दूसरे कोच में शिफ्ट किया गया। ट्रेन को करीब 4 घंटे बाद सुबह 9 बजे कोटा के लिए रवाना किया गया। कोटा में ट्रेन में एक्स्ट्रा कोच लगाया जाएगा। जिसमें हादसे वाले कोच के पैसेंजर्स को शिफ्ट किया गया।