भोपाल: राज्य सरकार ने जल संसाधन विभाग के अंतर्गत ऐसी लघु सिंचाई परियोजनाओं जिनमें निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है, की साध्यता परीक्षण में जल की उपलब्धता, डूब क्षेत्र, वन भूमि एवं वित्तीय मापदण्डों के आधार पर किये गये परीक्षण में प्रथम दृष्टया 18 लघु सिंचाई परियोजनाओं को तकनीकी एवं वित्तीय रुप से साध्य पाये जाने की स्वीकृति जारी कर दी है तथा अधीनस्थ अधिकारियों से कहा है कि चार माह के अंदर इनकी डीपीआर तैयार करें।
इन परियोजनाओं में शामिल हैं : शिवपुरी जिले की चार परियोजनायें यथा नयागांव बैराज, बिजरौनी बैराज, दादुखेड़ी स्टाप डेम एवं खर्राघाट स्टाप डेम, दमोह जिले की दो परियोजनायें यथा खोजाखेड़ी बैराज एवं मडला बैराज, बुरहानपुर जिले की दो परियोजनायें यथा गडीअम्बा बैराज एवं हरदा बैराज, बैतूल जिले की पांच परियोजनायें यथा चिखलीमाल टैंक, चरसी टेंक, राजपुर टैंक, डोंगापुर टैंक एवं कोहपानी टेंक, धार जिले की दो परियोजनायें यथा अवली बैराज एवं असपुर बैराज, कटनी जिले की तीन परियोजनायें यथा कठौतिया बैराज, भेड़ा बैराज एवं मधादेवरी बैराज।
डॉ. नवीन आनंद जोशी