Sushant Singh Rajput ने बनाई थीं तीन कंपनियां, एक थी गर्लफ्रेंड के नाम पर


स्टोरी हाइलाइट्स

इसके अलावा, सुशांत सिंह राजपूत ने एक कंपनी में Vividrage Rhealityx के नाम से भी निवेश किया था। इसके बारे में चर्चा है कि इसमें लेडी लव रिया चक्रवर्ती का नाम भी शामिल है।

Sushant Singh Rajput ने बनाई थीं तीन कंपनियां, एक थी गर्लफ्रेंड के नाम पर राष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड विजेता Sushant Singh Rajput को अंतरिक्ष, भौतिकी और सितारों में गहरी रुचि थी। फिल्मों से परे, सुशांत ने टेक्नोलॉजी के लिए अपने जुनून का पालन किया और तीन कंपनियों की स्थापना के लिए उद्यमी बनकर अपने सपनों को पूरा किया। 34 वर्षीय अभिनेता ने साल 2018 में कथित तौर पर एक कंपनी शुरू की थी, जिसने अन्य चीजों के अलावा संवर्धित और आभासी वास्तविकता और कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर काम किया। इसके अलावा, सुशांत सिंह राजपूत ने एक कंपनी में Vividrage Rhealityx के नाम से भी निवेश किया था। इसके बारे में चर्चा है कि इसमें लेडी लव रिया चक्रवर्ती का नाम भी शामिल है। साल 2019 में स्थापित यह कंपनी कथित तौर पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता, मिश्रित वास्तविकता और अनुभवात्मक तकनीक पर काम कर रही थी। रिपोर्टों से पता चलता है कि सुशांत के द्वारा स्थापित तीसरी कंपनी फ्रंट इंडिया फ्रॉम वर्ल्ड फाउंडेशन थी, जिसे स्वास्थ्य सेवा को बढ़ावा देने और भूख, गरीबी और कुपोषण के उन्मूलन की दिशा में काम करने के लिए स्थापित किया गया था। सुशांत सिंह राजपूत ब्रह्मांड, अंतरिक्ष और ग्रहों के बारे में जानकारी को लेकर रोमांचित थे। अभिनेता के पास एक एडवांस दूरबीन भी थी, जिससे वह सितारों को देखा करते थे। बताते चलें कि सुशांत सिंह ने 14 जून को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस अब सुशांत सिंह राजपूत के करीबी लोगों, कर्मचारियों और दोस्तों से बातचीत कर रही थी। इसी कड़ी में पुलिस ने रिया चक्रवर्ती से भी गुरुवार को नौ घंटे तक पूछताछ की थी। सुशांत सिंह के घर से पुलिस को 5 डायरी मिली हैं, जिनके जरिये आत्महत्या की संभावित वजह तलाश करने की कोशिश की जा रही है। इस साल शुरू किया था एनजीओ  सुशांत सिंह राजपूत ने इस साल  फ्रंट इंडिया फॉर वर्ल्ड फाउंडेशन नाम से एक एनजीओ की भी शुरुआत की थी। ये एनजीओ गरीबी, भुखमरी और कुपोषण पर काम करता है। इसके अलावा यह एनजीओ हेल्थकेयर पर भी काम करता था। मुंबई पुलिस ने रिया चक्रवर्ती के फोन की तलाशी ली है। इसके अलावा सुशांत के साथ सारे टेक्स्ट मैसेज भी दिखाने को कहा है। रिया पुलिस से पूछताछ के दौरान अपने पिता के साथ पहुंची थीं। हालांकि, पुलिस ने पिता को अंदर आने नहीं दिया। सुशांत की बहन से की थी रिक्वेस्ट पुलिस ने रिया से सुशांत के व्यवहार में आए बदलाव के बारे में भी पूछा। पुलिस ने रिया और सुशांत की फैमिली से संबंध पर भी सवाल पूछे। रिया ने बताया कि उन्होंने सुशांत की बहन को फोन कर सुशांत के साथ रहने की रिक्वेस्ट की थी। रिया और सुशांत रूमी जाफरी की फिल्म में भी साथ काम करने वाले थे। आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की अस्थियां को पटना के गंगा में विसर्जित कर दिया है। उनका श्राद्धकर्म बिहार के पूर्णिया जिले स्थित उनके पैतृक घर पर ही किया जाएगा।