स्टोरी हाइलाइट्स
पोल्का प्रिंट पोल्का डॉट या पोल्का प्रिंट कभी आउट ऑफ फैशन नहीं रहा और बॉलीवुड पिछले 40 सालों से हमें इसका सबूत दे रहा है। छोटे, बड़े, काले....
कपड़ों पर 60-70 के दशक के पोल्का प्रिंट दोबारा ट्रेंड में..
पोल्का प्रिंट पोल्का डॉट या पोल्का प्रिंट कभी आउट ऑफ फैशन नहीं रहा और बॉलीवुड पिछले 40 सालों से हमें इसका सबूत दे रहा है। छोटे, बड़े, काले और सफेद, रंगीन पोल्का डॉट्स या अलग-अलग बनावट के पोल्का डॉट्स का चलन 70 के दशक से देखा गया है।
ज़ीनत अमान से लेकर माधुरी दीक्षित और करीना कपूर से लेकर सारा अली खान तक, उन्होंने पोल्का डॉट कपड़े ज़रूर आज़माए हैं। इसके पीछे एक और कारण है कि हाल के दिनों में कई रेट्रो लुक्स वापस आ गए हैं और फिर से ट्रेंड सेट कर दिया है। टाय एंड डाय, पोल्का डॉट्स और एम्ब्रॉयडर्ड फ्लोरल सबसे ज्यादा मशहूर हैं।
ये भी पढ़ें.. विशेष : वस्त्रों का रोचक इतिहास : वैदिक काल से आधुनिक काल तक : शरीर ढकने से लेकर फेशनेबल बने कपड़े की दास्तान
1. पोल्का डॉट:
ये टाइमलेस प्रिंट हर सीज़न में दिखाई देते हैं। ब्लैक एंड वाइट पोल्का को क्लासिक कॉम्बो समझा जाता है, लेकिन इस साल अलग कॉम्बो और साइज के साथ उपयोग किया जा रहा है।
2. एंब्रॉयडर्ड फ्लोरल:
डिजाइनर्स अब फ्लोरल एंब्रॉयडर्ड प्रिंट के साथ भी यूज़ कर रहे हैं। हर तरह के समर ड्रेस/पौशाक पर फ्लोरल एंब्रॉयड़ी कर रहे हैं। मोनोक्रोमैटिक टोन और पेस्टल्स सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें.. भारत की इन जगहों से आया प्रसिद्द फैशन ट्रेंड
3. साइकेडेलिक प्रिंट्स:
ये प्रिंट 60 के डिकेड में शुरू हुए थे। ये इस तरह प्रिंट होते हैं जो पूरी ड्रेस को कवर कर लेते हैं और आपका आउटफिट अलग ही शाइन करता है। इसके साथ एसेसरीज कम से कम पहननी चाहिए।
4. टाय एंड डाय:
फैब्रिक पर छिड़का हुआ पेंट का निशान/डॉट्स जैसे लगते हैं ये प्रिंट्स। हिंदुस्तान में तो ये मशहूर हैं ही अब बाहर भी बड़ा ट्रेंड साबित हो रहे हैं और खूब पसंद किए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें.. आदिवासी पहनावे को बनाया फैशन की दुनिया का हिस्सा! हाथ की ठप्पा छपाई ने किया कमाल