Tokyo Olympics 2020: महिला हॉकी टीम ने अफ्रीका को 4-3 से हराया


स्टोरी हाइलाइट्स

Tokyo Olympics 2020: महिला हॉकी टीम ने अफ्रीका को 4-3 से हराया टोक्यो ओलम्पिक का आयोजन 9वें दिन शनिवार को हो रहा है। ताजा खबर ....

वंदना कटारिया ने किए तीन गोल टोक्यो ओलम्पिक का आयोजन 9वें दिन शनिवार को हो रहा है। ताजा खबर यह है कि भारतीय महिला हॉकी टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 4-3 से हराकर अपनी पदक की उम्मीदों को जिंदा रखा है। वंदना कटारिया ने तीन गोल किए। शनिवार को महिला हॉकी में ग्रेट ब्रिटेन और आयरलैंड का मुकाबला होगा। अगर आयरलैंड हार जाता है तो भारत क्वार्टर फाइनल में पहुंच जाएगा। https://twitter.com/Tokyo2020hi/status/1421357458010763265?s=20 भारत ने अब तक एक पदक जीता है, लेकिन पदक की उम्मीद बैडमिंटन, बॉक्सिंग, हॉकी में बनी हुई है। शनिवार को कुछ अहम मैच भी खेले जाने हैं। पीवी सिंधु और पूजा रानी भी एक्शन में नजर आएंगी। बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु और मुक्केबाज पूजा रानी देश के लिए एक-एक पदक जीतने से सिर्फ एक जीत दूर हैं। डिस्कस थ्रो: कमलप्रीत कौर महिला डिस्कस थ्रो में 64.00 मीटर फाइनल में पहुंच गई हैं। तीरंदाजी : भारत के अतनु दास हारकर बाहर हो गए हैं. जापान के ताकाहारू फुरुकावा ने अतनु दास को 6-4 से हराकर तीरंदाजी में भारत की पदक की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। Tokyo Olympics Updates: कमलप्रीत कौर महिला डिस्कस थ्रो फाइनल में; पीवी सिंधु-पूजा रानी से आज मेडल की उम्मीद