भोपाल: राज्य शासन का वन विभाग धार जिले में डायनासौर पार्क बनाने पर अगले वित्त वर्ष में 20 करोड़ रुपये व्यय करेगा। इसके अलावा, भोपाल के मोरवन में जैवविविधता पार्क स्थापित करने के लिये भी 20 करोड़ रुपये व्यय करेगा।
इसी प्रकार, गूगल प्लांटेशन पर 1 करोड़ 16 लाख रुपये, सलई प्लांटेशन पर 4 करोड़ 34 लाख रुपये, चंदन के पौधे लगाने पर 2 करोड़ 98 लाख रुपये, अंजन प्लाटेंशन पर 3 करोड़ 62 लाख रुपये एवं बांस के रोपण में 63 करोड़ 71 लाख रुपये भी अगले वित्त वर्ष के खर्च करेगा। यह सभी राशि व्यय करने की कार्य योजना उच्च स्तर पर मंजूर कर ली गई है।
डॉ. नवीन आनंद जोशी