कृषि कैबिनेट आगामी 2 मार्च को बड़वानी में


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

प्रदेश की पहली कृषि कैबिनेट आगामी 2 मार्च को बड़वानी में होने के आसार हैं। जिला प्रशासन इसकी तैयारियों में जुट गया है..!!

भोपाल: राज्य सरकार जनजाति समाज के प्रसिद्ध भगोरिया मेले को राष्ट्रीय पर्व के तौर पर पहचान दिलाने की कवायद कर रही है। इसी क्रम में प्रदेश की पहली कृषि कैबिनेट आगामी 2 मार्च को बड़वानी में होने के आसार हैं। जिला प्रशासन इसकी तैयारियों में जुट गया है।

बता दें कि दो दिन पहले ही सीएम डॉ मोहन यादव ने यह घोषणा सदन में की थी।निमाड़-मालवा अंचल में होली से पहले ​भगोरिया मेले का आयोजन होता है। सरकार का इरादा भगोरिया को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की है। सीएम डॉ यादव ने भगोरिया के बीच ही आदिवासी अंचल में कृषि कैबिनेट किए जाने का भी ऐलान किया था।

2 मार्च को बड़वानी में बैठक प्रस्तावित

सूत्रों के मुताबिक,मोहन यादव सरकार की पहली कृषि कैबिनेट बैठक आगामी 2 मार्च को बड़वानी में होने के आसार हैं। इसके लिए जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल नागलवाड़ी को चुना गया है। मंत्रालय से कैबिनेट बैठक की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन बैठक की तैयारियों में जुट गया है।

भगोरिया हाट भी जाएंगे सीएम

सूत्रों के मुताबिक,कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री डॉ यादव जुलवानिया के प्रसिद्ध पारंपरिक भगोरिया हाट में भी शिरकत कर सकते हैं। इसके बाद सीएम डॉ यादव का धार दौरा प्रस्तावित है।
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है।