जेफ बेजोस को एक नंबर निचे खिसकाकर बर्नार्ड अरनॉल्ट बनें दुनिया के सबसे बड़े अरबपति


स्टोरी हाइलाइट्स

दुनिया के अरबपतियों में बर्नार्ड अरनॉल्ट पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। अमेजन के मालिक जेफ बेजोस को पछाड़कर अमीरों की लिस्ट में पहले नंबर पर आ गए हैं।

जेफ बेजोस को एक नंबर निचे खिसकाकर बर्नार्ड अरनॉल्ट बनें दुनिया के सबसे बड़े अरबपति दुनिया के अरबपतियों में बर्नार्ड अरनॉल्ट पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। अमेजन के मालिक जेफ बेजोस को पछाड़कर अमीरों की लिस्ट में पहले नंबर पर आ गए हैं।  वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में आज जबरदस्त उछाल आने के कारण मुकेश अंबानी की संपत्ति में 2.9 अरब डॉलर का प्रॉफिट हुआ है। इससे वह 77.5 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ अब 12वें नंबर पर हैं। फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनेयर लिस्ट के हिसाब से शुक्रवार सुबह 10:35 बजे बर्नार्ड अरनॉल्ट अमीरों की पंक्ति में पहले स्थान पर आ गए हैं, उनकी कुल नेटवर्थ अभी 191 अरब डॉलर है, जबकि जेफ बेजोस की 187.4 अरब डॉलर है। यानी इनके बीच में करीब 4 अरब डॉलर का ही फासला रह गया है। टेस्ला के एलन मस्क 157:5 अरब डॉलर के साथ तीसरे नंबर पर हैं। माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स 126.6 अरब डॉलर के साथ चौथे नम्बर पर हैं। फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग 120.6 अरब डॉलर के साथ पांचवें स्थान पर हैं। अमीर कुल संपत्ति (अरब डॉलर में) बर्नार्ड अर्नाल्ट एंड फैमिली 191 जेफ बोजोस 187.4 एलन मस्क 157.5 बिल गेट्स 126.6 मार्क जुकरबर्ग 120.6 वॉरेन बफेट 109.4 लैरी एलिसन 103 लैरी पेज 102.7 सर्गी ब्रिन 99.6 बता दें  कि इससे पहले सोमवार को भी फैशन की दुनिया की बड़े समूह LVMH  के मालिक बर्नार्ड अरनॉल्ट ने जेफ बेजोस से नंबर वन की कुर्सी छीन ली थी। वहीं मुकेश अंबानी 79.5 अरब डॉलर के साथ 12वें स्थान पर हैं।  मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर की कुर्सी पर हैं, एशिया के दुसरे नंबर के अमीर पर चीनी बिजनेसमैन झोंग शानाशान हैं।  उन्होंने एशिया के सबसे अमीरों की लिस्ट में भारत के गौतम अडाणी को पीछे छोड़ दिया है। वह 72.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ एशिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स हैं। वहीं एशिया के अरबपतियों में तीसरे स्थान पर आ चुके अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी की कुल संपत्ति घटकर अब 66.7 अरब डॉलर रह गई है। दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में अब वह 17वें पायदान पर हैं। Latest Hindi News के लिए जुड़े रहिये News Puran से |