भोपाल: मप्र सरकार का नया स्टेट जेट प्लेन चैलेन्जर 3500 जिसे कनाडा की बाम्बरडियर कंपनी बनाती है, इसी साल मई माह में भोपाल आयेगा। इसके लिये तैयारियां अभी से प्रारंभ हो गई हैं। राज्य के विमानन विभाग के सीनियर पायलट विश्वास राय इसके लिये अप्रैल माह में कनाडा जायेंगे जहां वे इसे उड़ाने का प्रशिक्षण लेंगे।
इस विमान के साथ एक साल के लिये कंपनी अपना एक पायलट भी देगी। इस नये विमान के भारत में आने पर इसके सुरक्षा मानकों की जांच करने एवं उसकी तकनीकी स्वीकृति देने के लिये विमानन विभाग एक माह के लिये एक निजी एजेंसी तय करने जा रही है जिसके लिये उसने रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल जारी कर दिया है। यह एजेंसी नये विमान संबंधी डीजीसीए से विभिन्न औपचारिकताओं की भी पूर्ति करायेगी।
डॉ. नवीन आनंद जोशी