मितेंद्र दर्शन सिंह बनाए गए एमपी यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, भूरिया के इस्तीफे की पेशकश के बाद फैसला


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

विक्रांत ने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. को पत्र लिखकर मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी किसी और को देने का अनुरोध किया..!!

लोकसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया ने इस्तीफे की पेशकश की। झाबुआ के कांग्रेस विधायक डॉ. विक्रांत ने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. को पत्र लिखकर मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी किसी और को देने का अनुरोध किया। 

भूरिया का पत्र जारी होने के कुछ देर बाद ग्वालियर के मितेन्द्र दर्शन सिंह को एमपी यूथ कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। विक्रांत भूरिया ने आज सुबह पिताजी के चुनाव की वजह से व्यस्तता का हवाला देकर अपने इस्तीफे की पेशकश की थी।

भूरिया का पत्र प्रकाशित होने के कुछ कुछ घंटों बाद ही ग्वालियर के मितेंद्र दर्शन सिंह को मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया। 

विक्रांत भूरिया ने यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. को लिखे पत्र में कहा- देश इस वक्त लोकतंत्र बचाने की मुहिम में लगा हुआ है। जिसके लिए हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और हमारे नेता राहुल गांधी पूरे देश में यात्रा कर रहे हैं और बैठकें कर रहे हैं। इस वक्त इस देश के लोकतंत्र के लिए कांग्रेस से ज्यादा जरूरी हर लोकसभा सीट जीतना है।

अब चूंकि मेरे पिता कांतिलाल भूरिया रतलाम-झाबुआ लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के आधिकारिक उम्मीदवार हैं, इसलिए मुझे इस लोकसभा क्षेत्र में अधिकतम समय देना होगा, जिसके कारण मैं मध्य प्रदेश अध्यक्ष की भूमिका निभाने में सक्षम हो पाया हूं। पूरे प्रदेश में प्रदेश युवा कांग्रेस मुझे असहज कर रही है और मैं अपने पोस्ट के साथ न्याय नहीं कर पा रहा हूं। यदि आपको इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए कोई और उपयुक्त लगे तो कृपया आगे बढ़ें, मैं आपके साथ हूं। संगठन का हित मेरे लिए सर्वोपरि है। 

मितेंद्र सिंह ग्वालियर चंबल संभाग से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता दर्शन सिंह ग्वालियर के शहर अध्यक्ष भी रह चुके हैं। मितेंद्र की दो दिन पहले ही पीसीसी चीफ जीतू पटवारी से मुलाकात हुई थी।