एक दुसरे से कभी ये न कहें.... कपल्स रहें सावधान


स्टोरी हाइलाइट्स

कहते हैं तोलमोल कर बोल| हमारा हर एक शब्द गहरा असर करता है| जुबान से निकला हुआ शब्द कभी वापस नहीं आता| झगड़े के दौरान हम बेकाबू होकर कुछ भी बोल जा...

एक दुसरे से कभी ये न कहें.... कपल्स रहें सावधान कहते हैं तोलमोल कर बोल| हमारा हर एक शब्द गहरा असर करता है| जुबान से निकला हुआ शब्द कभी वापस नहीं आता| झगड़े के दौरान हम बेकाबू होकर कुछ भी बोल जाते हैं| लेकिन शब्दों की ए खता लम्हों की सजा बन जाती है| तीखे शब्द गहरा असर करते हैं और वर्षों तक भुलाए नहीं भूलते| बातचीत के दौरान कुछ शब्दों से परहेज किया जाना चाहिए तो कुछ बातों को छिपा लेना ही बेहतर होता है| शादी के बाद कपल्स को बातचीत में बहुत सावधानी रखनी चाहिए| एक दूसरे के माता-पिता को लेकर कोई भी अप्रिय टिप्पणी नहीं करनी चाहिए|  बातचीत में बार-बार अपनी पास्ट की बातें नहीं निकालनी चाहिए|  कपल्स के बीच कहासुनी आम बात है| लेकिन कहासुनी के बीच एक दूसरे को बात बात पर जिम्मेदार बताना| खुद की बुरी परिस्थिति के लिए अपने पार्टनर को दोष देना| रिश्ते को बेहद खराब कर सकता है| जब भी हम गुस्से में होते हैं तो सामने वाले में कमियां निकालना शुरू कर देते हैं| कपल्स के बीच एक दूसरे में कमियां निकालने की प्रगति बहुत होती है, जो आगे चलकर नुकसानदायक बनती है|