MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मौसम बदल गया है। राज्य में एक साथ दो प्रणालियां सक्रिय हैं। इसके चलते कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। 20 से 22 मार्च तक मौसम खराब रहने की संभावना है। वहीं, कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है। मौसम विभाग ने इस संबंध में चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश में नया मौसमी सिस्टम सक्रिय हो गया है, जिसके चलते कुछ इलाकों में आंधी के साथ भारी बारिश हो सकती है। इसमें मुख्य रूप से मंडला और बालाघाट सहित 13 जिले शामिल हैं। इन जिलों में दो दिन तक ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। इसका असर जबलपुर, ग्वालियर, चंबल, रीवा, सागर और शहडोल संभागों में भी देखने को मिलेगा। इस बीच, भोपाल और जबलपुर में भी मौसम बदल गया है।
राजधानी भोपाल में तापमान में गिरावट आई है। हल्की ठंड के कारण लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार होली के बाद न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कमी आई है। राज्य में बरसात का मौसम फिर शुरू होने वाला है। अगले 24 घंटों के दौरान कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।
मौसम विभाग का कहना है कि 20 से 22 मार्च तक मौसम खराब रहने की संभावना है। इस दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है। इसे लेकर में मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।
सिंगरौली, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, गुना, अशोकनगर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, मंडला, मैहर और मऊगंज जिलों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। भोपाल, हरदा, नर्मदापुरम, विदिशा, रायसेन, सीहोर और बैतूल जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
जबकि मंडला, बालाघाट, सिंगरौली, शहडोल और सीधी में 40 से 50 की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इन जिलों में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की चेतावनी भी जारी की गई है। इसके अलावा जबलपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, उमरिया, डिंडोरी, नरसिंहपुर, सिवनी, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर और मैहर जिलों के विभिन्न हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।