एंटीबायोटिक: जो आपके घर में हैं मौजूद, नही होने देंगे बीमार


स्टोरी हाइलाइट्स

लहसुन-  हम में से बहुत सी महिलाएं, इस बात से अनजान है कि लहसुन सुपरफूड्स में से एक है क्योंकि इसमें हीलिंग गुण होते हैं। साथ ही लहसुन एंटीफंगल और एंटीवायरल से भरपूर होता है। इसके अलावा इसमें विटामिन, न्यूट्रिएंट्स और मिनरल्स पाए जाते हैं जो बैक्टीरिया दूर करने में बहुत हेल्‍प करते हैं। जी हां लहसुन में दूसरी चीजों की तुलना में ई- कोलाई और टीबी को ठीक करने में आपकी मदद करता है। रोजाना आप 2 लहसुन की कली अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। आप चाहे तो इसे ऐसे ही खा लें या दाल मे तड़का लगाकर खाएं।

एंटीबायोटिक: जो आपके घर में हैं मौजूद, नही होने देंगे बीमार लहसुन-  हम में से बहुत सी महिलाएं, इस बात से अनजान है कि लहसुन सुपरफूड्स में से एक है क्योंकि इसमें हीलिंग गुण होते हैं। साथ ही लहसुन एंटीफंगल और एंटीवायरल से भरपूर होता है। इसके अलावा इसमें विटामिन, न्यूट्रिएंट्स और मिनरल्स पाए जाते हैं जो बैक्टीरिया दूर करने में बहुत हेल्‍प करते हैं। जी हां लहसुन में दूसरी चीजों की तुलना में ई- कोलाई और टीबी को ठीक करने में आपकी मदद करता है। रोजाना आप 2 लहसुन की कली अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। आप चाहे तो इसे ऐसे ही खा लें या दाल मे तड़का लगाकर खाएं। अदरक-  लहसुन की तरह अदरक भी एक नेचुरल एंटीबायोटिक है। कई अध्ययनों से पता चलता है कि बैक्टीरिया से होने वाली हेल्‍थ प्रॉब्लम्स को नेचुरल एंटीबायोटिक अदरक ना सिर्फ ठीक करती है बल्कि बचाती भी है। पेट के लिए तो अदरक को रामबाण माना जाता है। अदरक की चाय पीने से बैक्टीरिया इंफेक्‍शन खत्म करने में बहुत हेल्‍प मिलती है। आप चाहे तो रोजाना इसका एक टुकड़ा खा सकती हैं या खाने में इसे शामिल कर सकती हैं। शहद-  शहद को सबसे अच्छा घरेलू एंटीबायोटिक माना जाता है क्‍योंकि इसमें एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्‍टीरियल तत्व मौजूद होते हैं। जी हां पुराने समय से, शहद का इस्तेमाल  घाव और इंफेक्‍शन को ठीक करने दवा के रूप में किया जाता रहा है। शहद से कोई भी घाव, जलने, अल्सर और त्वचा के घावों का इलाज कर सकता है। इसके अलावा इसे खाने से आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। आप चाहे तो रोजाना दालचीनी में बराबर मात्रा में शहद मिलाकर ले सकती है या रोजाना 1 चम्‍मच ऐसे ही खा सकती हैं। नीम-  नीम को भी नेचुरल एंटीबायोटिक माना जाता है। नीम से न केवल स्किन से जुड़ी समस्‍याओं जैसे पिंपल और एक्ने के बैक्टीरिया को दूर किया जा सकता है। बल्कि नीम से मुंह से जुड़ी कई समस्याओं जैसे कैविटी, मसूड़े की सूजन आदि को भी दूर किया जा सकता है। इसके अलावा नीम आपकी हेल्‍थ के लिए भी बहुत अच्‍छा होता है।