आईपीएल 2026 के 63वें मुकाबले में आज चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने-सामने होंगी। मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम (चेपॉक) स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। प्लेऑफ की रेस में दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला अहम है।
पांच बार की चैंपियन चेन्नई फिलहाल पॉइंट्स टेबल में छठे और हैदराबाद तीसरे स्थान पर है। पिछले मैच में लखनऊ से हारने के बाद ऋतुराज गायकवाड की अगुआई वाली चेन्नई को यह मैच हर हाल में जीतना होगा। दूसरी ओर, पैट कमिंस की कप्तानी वाली हैदराबाद जीत के साथ प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की करना चाहेगी।
वहीं आईपीएल 2026 में अभी तक एक भी मैच ना खेलने वाले महेंद्र सिंह धोनी आज अपना आखिरी मैच चेन्नई में हैदराबाद के खिलाफ खेल सकते हैं। हो सकता है 20 20 का उनका आईपीएल और करियर का आखिरी मैच हो। अगर चेन्नई सुपर किंग प्ले ऑफ के लिए क्वालीफाई होता है तो फिर माही आगे और और मुकाबले खेलते दिख सकते हैं।
दोनों टीमें 24वीं बार आमने-सामने होंगी
दोनों टीमों के बीच अब तक 23 मैच हुए हैं। उरङ ने 15 और रफऌ ने 8 मैच जीते हैं। पिछले सीजन दोनों के बीच खेले गए मुकाबले में हैदराबाद जीता था। इस सीजन दोनों टीमें दूसरी बार भिड़ेंगी। हैदराबाद में खेला गया पहला मैच भी रफऌ ने जीता था।
कंबोज ने 19 विकेट लिए
चेन्नई का इस सीजन में सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है। टीम ने कढछ 2026 की शुरूआत लगातार तीन हार के साथ की थी। इसके बाद चेन्नई ने वापसी करते हुए अगले 9 मैचों में 6 जीत दर्ज कर प्लेऑफ की दौड़ में खुद को बनाए रखा। टीम के 12 मैचों में 6 जीत और 6 हार के साथ 12 अंक हैं।
लखनऊ के खिलाफ इकाना स्टेडियम में मिली हार से चेन्नई का नेट रन-रेट बिगड़ा है, जिससे बाकी दोनों मैच जीतने का दबाव बढ़ गया है। संजू सैमसन टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। उन्होंने 12 मैचों में 236.55 की स्ट्राइक रेट से 450 रन बनाए हैं। अंशुल कंबोज 12 मैचों में 19 विकेट लेकर टीम के टॉप विकेट टेकर हैं।
पुराण डेस्क