बिहार में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को अपना इस्तीफा सौंपेंगे और विधानसभा भंग कर दी जाएगी। नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण 20 नवंबर को होगा। एनडीए गठबंधन में बैठकें जारी हैं और मंत्रिमंडल बंटवारे पर चर्चा चल रही है। हालांकि बिहार की राजनीति में लगातार उथल-पुथल जारी है।
BJP और JDU विधायक दल की पटना में बैठक होने वाली है। इस बैठक के बाद, एनडीए विधायक दल विधायक दल के नेता के चयन के लिए भी बैठक करेगा। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि वे दोपहर 3:30 बजे बिहार विधानसभा के सेंट्रल हॉल में अपने नेता का चयन करेंगे। इसके बाद, नीतीश कुमार राज्यपाल से मुलाकात करेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बिहार में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।
मालूम हो कि राज्य कैबिनेट की बैठक के बाद सोमवार 17 नवंबर को मुख्यमंत्री ने राजभवन जाकर राज्यपाल को यह पत्र सौंपा था कि 19 नवंबर को वर्तमान विधानसभा को भंग कर दिया जाए। वैसे 17वीं बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर तक है।
शपथ ग्रहण के बाद 18वीं विधानसभा के गठन की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए पहले एक प्रोटेम स्पीकर का चयन किया जाएगा, जो नव निर्वाचित विधायकों को सदस्यता की शपथ दिलाएंगे। एनडीए को प्रचंड बहुमत मिला है, इसलिए विधानसभा अध्यक्ष का निर्वाचन निर्विरोध होगा।
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को भाजपा विधायक दल के नेता के चयन के लिए होने वाली विधायक दल की बैठक का केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया गया है। मौर्य पटना पहुंच गए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण ¨सह के अनुसार केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति सह पर्यवेक्षक बनाए गए हैं।
बताया जा रहा है कि भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने विधायक दल के नेता का नाम तय कर लिया है। विधानमंडल दल की बैठक में इसकी घोषणा होगी और सर्वसम्मति से निर्वाचन हो जाएगा। भाजपा कोटे से दो उप मुख्यमंत्री होंगे। विधायक दल के नेता उनमें से एक रहेंगे।

BJP विधायक मैथिली ठाकुर ने कहा, "मैं पार्टी के आदेशों का पालन करूँगी। मुझे यह अवसर मिलने की बहुत खुशी है। शपथ ग्रहण समारोह के बाद बहुत काम करना है..."
बिहार भाजपा नेता प्रेम कुमार ने कहा कि बिहार में एक ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह होगा। प्रधानमंत्री मोदी और कई राज्यों के मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने आ रहे हैं।
बिहार में शपथ ग्रहण समारोह पर केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा, "बिहार में हमारी बहुत बड़ी जीत हुई है। खुशी का माहौल है। कई नेता समारोह में आएंगे। केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा कि डिप्टी CM और कैबिनेट मंत्री कौन होंगे।"
भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "जो भी होगा, हम आपको सूचित करते रहेंगे। देश का विकास होगा। एनडीए मज़बूत रहेगा।"
बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, "यह हमारे लिए गर्व की बात है कि शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी भी मौजूद रहेंगे। बिहार के 2,00,000 से ज़्यादा मतदाता इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनेंगे।"
JD(U) नेता संजय सिंह विधायक दल की मीटिंग के लिए नीतीश कुमार के घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि JD(U) लेजिस्लेचर पार्टी की मीटिंग है, जिसमें नीतीश कुमार जी को फिर से लीडर चुना जाएगा। नीतीश कुमार फिर से चीफ मिनिस्टर होंगे।
बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, "आज भाजपा और जदयू विधायक दल की बैठक है... सभी अपना-अपना नेता चुनेंगे। फिर दोपहर 3:30 बजे बिहार विधानसभा के सेंट्रल हॉल में एनडीए का नेता चुनने के बाद, नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।"
पुराण डेस्क